Peace Committee Meeting Ensures Harmony for Bakrid Festival in Harpalpur सभी लोग भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार, Hardoi Hindi News - Hindustan
More

सभी लोग भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार

Hardoi News - हरपालपुर, संवाददाता। बकरीद का त्योहार शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने के लिए हरपालपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के ध

Sat, 23 May 2026 10:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
सभी लोग भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार

हरपालपुर। बकरीद का त्योहार शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने के लिए हरपालपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लेकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से कराने का संकल्प लिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने कहा कि त्योहार आपसी खुशियां बांटने और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से परंपरा के अनुसार प्रेम और शांति से पर्व मनाने की अपील की। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी नियमों का पालन करने की हिदायत दी। प्रभारी निरीक्षक ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में न फेंककर उन्हें उचित स्थान पर दफनाया जाए, ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो और किसी भी प्रकार का विवाद पैदा न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर बताई गाइडलाइन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर बेला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांति और सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।