जनकल्याण मेले में दी योजनाओं की जानकारी
Agra News - केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड सोरों में त्रिदिवसीय जन कल्याण शिविर मेला आयोजित किया गया। डीडीओ सुभाष चन्द्र के शुभारंभ में स्वास्थ्य, पंचायत, ग्राम्य विकास, सहकारिता, कृषि आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर जनता को लाभान्वित किया। कई अधिकारियों ने इस अवसर पर विभागों की जानकारी दी।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड सोरों में त्रिदिवसीय जन कल्याण शिविर मेला के रूप में लगाया गया। शुभारंभ डीडीओ सुभाष चन्द्र द्वारा किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास, सहकारिता विभाग, आंगनबाड़ी, नेडा, कृषि विभाग, एन आर एल एम, मनरेगा आदि प्रमुख योजनाओं एवं विभाग द्वारा स्टॉल लगा कर क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित कराया गया। इस मौके पर सोरों सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, रामनिवास वर्मा, रामकुमार सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, प्रदीप कुमार वर्मा सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, रामपाल बघेल सहायक विकास अधिकारी कृषि, राजकुमार सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा, सुनीत कुमार, प्रमोद कुमार पाल आदि समेत ने विभागों की जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन