भीषण गर्मी से लोग बेहाल, बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा
Agra News - सूरज की तेज तपिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया, जिससे वे घरों में रहने को मजबूर हो गए। शहर व कस्बों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा दिखाई दिया, और गर्म हवाओं के चलते लोग केवल सुबह और शाम को ही बाहर निकल रहे हैं।

सूरज के तल्खतेवर बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। आसमान से दोपहर के समय आग सी बरस रही है। असहनीय तेज धूप व गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं। शुक्रवार की दोपहर जैसे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ़ना शुरू हुआ तो शहर व कस्बों के बाजारों में सन्नाटा सा पसरा दिखाई देने लगा। अप्रैल माह में दोपहर तीन बजे के बाद पहली बार पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह व शाम के समय ही घरों से निकल रहे हैं। शहर व कस्बों की गलियां दिन में एक बजे के बाद चार बजे तक सूनी नजर आती हैं। गलियों में निकलने वाले वाहन ही गलियों का सन्नाटा तोड़ रहे हैं। भीषण गर्मी का आलम यह है कि न्यूनतम तापमान लगातार 26 डिग्री रहने की वजह से लोगों को शाम व रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पशु व पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन