गर्मी के तेवर: पारा 45 पार होते ही धूप से झुलसे लोग
Etah News - शुक्रवार को सूरज की तीखी धूप ने अप्रैल के तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन समिति ने स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है।

शुक्रवार को सूरज के तीखे तेवरों ने अप्रैल माह के पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। सुबह 10 बजे के बाद से ही आसमान से धूप के रूप में आग बरसने लगी। भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार को 16 किमी प्रति घंटे की गति से चली लू और धूप के कारण लोगों को दोपहर के समय सड़कों पर निकलना दूभर हो गया। गर्म हवाओं और तीखी धूप ने पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन सवारों का बुरा हाल कर दिया। हालत यह रहे कि दोपहर में शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।
लोग चेहरे और सिर को कपड़े से ढककर निकलते दिखे। भीषण गर्मी के कारण जनमानस को ठंडे पेय पदार्थों और ठंडी हवादार उपकरणों के बिना चैन नहीं मिला। इस भीषण गर्मी का असर अर्थव्यवस्था पर भी दिख रहा है। खेतों में खड़ी फसलों को बचाने के लिए किसानों को अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ रही है।आपदा प्रबंधन जारी की एडवाइजरीबढ़ते तापमान को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन समिति ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान 47°डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं, प्यास न लगे तब भी, हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें, धूप में निकलते समय छाता, टोपी, चश्मा का उपयोग करें। यात्रा में पानी साथ रखें, ओआरएस, लस्सी, छाछ, नींबू पानी, माड़ आदि का सेवन करें। प्रभावित व्यक्ति को छांव में लिटाकर ठंडे पानी से शरीर पोंछें और तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। घर को ठंडा रखें, पर्दों व वेंटिलेशन का उपयोग करें। कार्यस्थलों पर ठंडे पानी की व्यवस्था रखें, श्रमसाध्य कार्य सुबह या शाम के समय करें। गर्भवती महिलाओं व बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।गर्मी में यह बिल्कुल भी न करेंबच्चों व पशुओं को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें, दोपहर 12 से 03 बजे तक धूप में निकलने से बचें, भारी व गहरे रंग के कपड़े न पहनें। अत्यधिक गर्मी में कठिन कार्य न करें, बासी भोजन, अधिक प्रोटीन, अल्कोहल, चाय व कॉफी का सेवन न करें। जिला आपदा विशेषज्ञ राणा प्रताप सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन