agra minor school kids 48 obscene videos viral tension in village two arrested आगरा में नाबालिग लड़के-लड़कियों के 48 अश्लील वीडियो वायरल होने से सनसनी, गांव में तनाव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आगरा में नाबालिग लड़के-लड़कियों के 48 अश्लील वीडियो वायरल होने से सनसनी, गांव में तनाव

आगरा में एक ही स्कूल में पढ़ने वाले 5 नाबालिगों के 48 अश्लील वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी का दावा है कि मोबाइल बेचने के बाद वीडियो लीक हुए हैं। 

Wed, 1 April 2026 12:03 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
आगरा में नाबालिग लड़के-लड़कियों के 48 अश्लील वीडियो वायरल होने से सनसनी, गांव में तनाव

ताजनगरी आगरा के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में मंगलवार का दिन किसी जलजले से कम नहीं था। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर एक के बाद एक कुल 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए। इन वीडियो में दो लड़कियां और तीन लड़के दिख रहे हैं। पांचों नाबालिग हैं। मामला तब और गंभीर हो गया जब यह पता चला कि वीडियो में दिख रहे किशोर और किशोरी गांव के ही रहने वाले हैं और एक ही स्कूल में साथ पढ़ते हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये वीडियो लगभग तीन महीने पहले बनाए गए थे। उस वक्त यह मामला शांत था, लेकिन सोमवार को अचानक इतनी बड़ी संख्या में वीडियो लीक होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वीडियो में चेहरों की पहचान स्पष्ट होने के कारण पीड़ित किशोरियों के परिवारों को भारी सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुए, संबंधित गांवों में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकपिट में धुंआ से आसमान में खलबली, एयर इंडिया के हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग

दो आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक आरोपी ने अजीबोगरीब दलील दी है; उसका कहना है कि उसने अपना पुराना मोबाइल फोन बेच दिया था, जिसके बाद संभवतः खरीदार ने ये वीडियो वायरल कर दिए। हालांकि, परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि यह मोबाइल बेचने का बहाना है और वीडियो जानबूझकर साजिश के तहत वायरल किए गए हैं ताकि बच्चों के भविष्य को बर्बाद किया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला के कान से झुमका नोचकर फरार बदमाश से एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर पकड़ा
ये भी पढ़ें:UP में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी-2 बच्चों को जहर देकर मारा, खुद भी दी जान

डीसीपी का सख्त रुख: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी आदित्य सिंह ने खुद कमान संभाली है। उन्होंने बताया कि साइबर सेल की मदद से उन सभी लिंक्स और आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है, जहां से ये वीडियो सबसे पहले साझा किए गए। डीसीपी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति इन वीडियो को आगे फॉरवर्ड करेगा या सोशल मीडिया पर साझा करेगा, उसके खिलाफ आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि पांचों नाबालिग हैं ऐसे में वीडियो को शेयर न किया जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।