muzaffarnagar mass suicide family of four dead sarwat madania colony civil line police investigation यूपी के इस शहर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-2 बच्चों को जहर देकर मारा, खुद भी दे दी जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस शहर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-2 बच्चों को जहर देकर मारा, खुद भी दे दी जान

यूपी में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट मदनिया कॉलोनी में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला, उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

Tue, 31 March 2026 01:56 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरनगर। संवाददाता
share
यूपी के इस शहर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-2 बच्चों को जहर देकर मारा, खुद भी दे दी जान

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर के अंदर मिले हैं। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सरवट मदनिया कॉलोनी में हुई घटना से सनसनी फैली हुई है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मदीना कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला, उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, इरशाद नामक युवक ने अपनी बहन लाली को ईद मिलाई के लिए 1500 रुपये दे दिए थे, जिससे उसकी पत्नी नुरीन नाराज हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि नुरीन ने अपनी मां और दो बहनों को भी घर बुला लिया, जहां इरशाद के साथ कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई।

इस घटना से आहत होकर इरशाद ने मंगलवार को खौफनाक कदम उठाया। उसने पहले पत्नी नुरीन, दो साल के बेटे आहिल और एक महीने की मासूम बच्ची अक्षा को खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा मौलाना, CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी, भेजा जेल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला के कान से झुमका नोचकर फरार बदमाश से एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर पकड़ा
ये भी पढ़ें:यूपी में किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट बड़े रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में डॉक्टर दंपति

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।