apartment was surrounded by cameras father went into kitchen twice after killing his twin daughters seen strangulating फ्लैट के चप्पे-चप्पे पर थे कैमरे, जुड़वा बेटियों के कत्ल के बाद 2 बार किचन में गया; गला दबाते भी दिखा पिता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फ्लैट के चप्पे-चप्पे पर थे कैमरे, जुड़वा बेटियों के कत्ल के बाद 2 बार किचन में गया; गला दबाते भी दिखा पिता

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की शुरुआत में DVR जांची गई तो कमरे की फुटेज में कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखा था, बाद में जब एक अन्य कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो आरोपित पिता शशिरंजन जुड़वां बेटियों में से एक सिद्धि का मुंह दबाता हुआ कैद हुआ। बेटियों के कत्ल के बाद वह दो बार किचन में गया लेकिन चाय नहीं बना सका।

Wed, 22 April 2026 09:50 AMAjay Singh संवाददाता, कानपुर दक्षिण
share
फ्लैट के चप्पे-चप्पे पर थे कैमरे, जुड़वा बेटियों के कत्ल के बाद 2 बार किचन में गया; गला दबाते भी दिखा पिता

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के किदवईनगर के ब्लॉक स्थित अमरावती अपार्टमेंट में शशिरंजन का टू बीएचके के फ्लैट के चप्पे-चप्पे को सीसी कैमरे से कैद करना अब उसी के लिए भारी पड़ेगा। आरोपित ने जिस बेडरूम में 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों की हत्या की, उसमें तीन कैमरे लगे हैं। एक कैमरे में शशिरंजन सिद्धि का गला दबाते कैद भी हो गया है। पुलिस के बारीकी से फुटेज जांचने पर यह जानकारी सामने आई। यही नहीं बेटियों की हत्या के बाद तनाव में आए शशिरंजन ने दो बार किचन में जाकर चाय बनाने की कोशिश की लेकिन उसके हाथ इतनी जोर से कांप रहे थे कि चाय नहीं बना सका। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों में कैद गला दबाने वाली फुटेज को विवेचना में शामिल किया जाएगा। जो उसे कड़ी सजा दिलाने में मजबूत साक्ष्य के रूप में साबित होगी।

नौबस्ता थाने के इंस्पेक्टर बहादुर सिंह के मुताबिक, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की शुरुआत में डीवीआर जांची गई तो कमरे की फुटेज में कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखा था, बाद में जब एक अन्य कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो आरोपित पिता शशिरंजन जुड़वां बेटियों में से एक सिद्धि का मुंह दबाता हुआ कैद हुआ। इसके बाद उसे जमीन पर लिटा दिया। हालांकि इसी दौरान उसे कैमरे की याद आ गई तो उसने कमरे की लाइट बंद कर दी और कैमरे का चेहरा ऊपर की ओर घुमा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुड़वा बेटियों पर जान छिड़कता था कत्ल का आरोपी पिता, हत्या की गुत्थी अब भी उलझी

साढ़े दस बजे बच्चियों को कमरे में भेजा, पौने एक पर खुद अंदर गयाः फुटेज खंगालने में सामने आया कि 10 बजकर 30 मिनट पर शशिरंजन रिद्धि-सिद्धि को कमरे में भेजता हुआ नजर आ रहा है, इसके बाद रेशमा ने भी अपना कमरा बंद कर लिया। हालांकि वह स्वयं कमरे में नहीं गया और प्लैट के ड्राइंग एरिया में पड़े दीवान में बैठा और लेटा नजर आया। इस दौरान पत्नी दो बार बाहर भी आई, पत्नी को देखते ही उसने कान में अपना मोबाइल लगा लिया, मानो किसी से बात कर रहा हो, हालांकि जब पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल जांची तो उस दौरान वह किसी से बात नहीं कर रहा था। 12 बजकर 48 मिनट पर वह कमरे में चला गया। इसके बाद पहली बेटी की हत्या कर दी।

हत्या कर दो बार किचन में गया पर न बना सका चाय

शशिरंजन अपनी बेटियों की हत्या के बाद बेहद तनाव में आ गया था। तनाव से बचने के लिए वह दो बार किचन में गया और चाय बनाने की कोशिश की। लेकिन उसके हाथ इतनी जोर से कांप रहे ते कि वह चाय नहीं बना सका। गैस ऑन कर धीमे से पतीला भी चढ़ाया, लेकिन फिर गैस बंद कर दी। इस दौरान उसने सिर्फ हाफ पैंट और बनियान पहन रखी थी। वह अपने सिर को हाथों से दबा रहा था, मानो उसका सिर दर्द से फटा जा रहा हो। किचन से फिर कमरे में गया और 10 मिनट बाद कमरे से निकला तो उसने पैंट शर्ट और जूते पहन रखे थे। फ्लैट के मेन गेट खोल बाहर निकला और सड़क पर जाकर पुलिस को कॉल कर दिया। फिर पुलिस के साथ वापस घर में आया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘जो किया वो भुगतो’, जुड़वा बेटियों के कातिल से पिता-बड़े भाई ने मुंह मोड़ा
ये भी पढ़ें:एक-दूसरे के कमरे में नहीं जाते थे पति-पत्नी, रेशमा कैमरे से करती थी निगरानी
ये भी पढ़ें:दवा कारोबारी ने बेटियों का गला रेता, बगल के कमरे में सो रही थी पत्नी और बेटा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लैट में अंदर घुसते ही दो कैमरे लगे हैं, एक किचन को कवर करता है, जबकि दूसरा रेशमा और शशि के कमरों को निगरानी करता है। आरोपित 4 बजकर 24 मिनट पर अपने कमरे से बाहर निकलता दिखा है। वह बेहद डरा और तनावग्रस्त लग रहा है। अपने हाथ हाफ पैंट में पोछ रहा है, मानो हाथ गीले हों।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।