after SP MP Ajendra UP Congress President Ajay Rai makes derogatory remarks against PM narendra Modi video viral अजय राय ने पीएम मोदी को ये क्या कह दिया? सपा सांसद के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अजय राय ने पीएम मोदी को ये क्या कह दिया? सपा सांसद के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल

नीट छात्रा के अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय छात्रा के परिजनों से मुलाकात करने महोबा आए। मुलाकात करने के बाद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अमार्यादित भाषा का प्रयोग किया।

Fri, 22 May 2026 04:54 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, महोबा
share
अजय राय ने पीएम मोदी को ये क्या कह दिया? सपा सांसद के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल

Mahoba News: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पीएम पर अर्मायादित बयान के मामले से सियासी पारा चढ़ गया है। प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी ने आसमान से बरस रही आग की बीच बढ़ पर पारा में सियासी पारा को बढ़ा दिया है। अजय राय की अभद्र टिप्पणी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नीट छात्रा के दुष्कर्म के मामले में महोबा आए प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद भाजपाईयों ने विरोध जताकर नाराजगी जाहिर की है।

शहर से नीट छात्रा के अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय छात्रा के परिजनों से मुलाकात करने आए। मुलाकात करने के बाद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अमार्यादित भाषा का प्रयोग किया। पिछले दिनों शहर में किराए से रहकर नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा गायब हो गई थी बाद में परिजनों ने दबंगों पर अपहरण करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। पुलिस के द्वारा 16दिन बाद छात्रा को बरामद करने के बाद छात्रा ने अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था जो पुलिस की जांच में फर्जी पाया गया। पुलिस ने छात्रा का मर्जी से शादी करने का वीडियो वायरल करते हुए दावा किया कि छात्रा ने मर्जी से शादी की और हाईकोर्ट में परिजनों से सुरक्षा की गुहार के लिए वाद दायर करने का दावा किया। मामला अब एक बार फिर सुर्खियां बन गया।

अजय राय के अभद्र बयान का वीडियो वायरल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। छात्रा से मिलने के लिए अजय राय पुलिस से छिपते हुए लवकुशनगर तिराहा स्थित एक कार्यकर्ता के आवास पहुंचे जहां पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद अध्यक्ष ने पीए पर अमर्यादित टिप्पणी की। जिसके बाद भाजपाईयों ने पूरे मामले का विरोध करते हुए नाराजगी जाहिर की। भाजपाईयों ने पूरे मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने प्रदेश अध्यक्ष पर केस दर्ज कराने की मांग उठाई है। उधर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने भी पूरे बयान पर नाराजगी जाहिर की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी पर टिप्पणी करने वाले सांसद अजेंद्र का पुष्पा अवतार, सपा-BJP में पोस्टर वार
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री पर नहीं की थी टिप्पणी, सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बदले सुर
ये भी पढ़ें:PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में सांसद अजेंद्र लोधी पर शिकंजा, महोबा में केस

अजय राय के बयान पर सीएम योगी की टिप्पणी

महोबा पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए अभद्र बयान को लेकर सीएम योगी ने टिप्पणी की। सोशल मीडिया एक्स पर सीएम योगी ने लिखा, पीएम मोदी जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।