After IAS and PCS, 7 IPS officers have been transferred in UP, 4 districts SP have been changed डबल मर्डर के बाद बदायूं एसएसपी बृजेश हटाए गए, 4 जिलों के एसपी समेत 7 आईपीएस ट्रांसफर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डबल मर्डर के बाद बदायूं एसएसपी बृजेश हटाए गए, 4 जिलों के एसपी समेत 7 आईपीएस ट्रांसफर

बदायूं में डबल मर्डर के बाद वहां के एसएसपी बृजश कुमारसिंह को हटा दिया गया है। इसके साथ ही चार जिलों के एसपी समेत सात आईपीएस के तबादले किए गए हैं।

Sat, 14 March 2026 09:29 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
डबल मर्डर के बाद बदायूं एसएसपी बृजेश हटाए गए, 4 जिलों के एसपी समेत 7 आईपीएस ट्रांसफर

यूपी में योगी सरकार शुक्रवार को प्रशासनिक के बाद अब पुलिस विभाग में फेरबदल किए हैं। बदायूं में डबल मर्डर के बाद वहां के एसएसपी बृजेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है। इसके साथ ही चार जिलों के एसपी समेत सात आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सात आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

डबल मर्डर के बाद बदायूं एसएसपी हटाए गए

तबादले के लिए जारी आदेश में एसएसपी बदायूं डा. बृजेश कुमार सिंह को वहां से हटाकर एसपी लाजिस्टिक्स की जिम्मेदारी दी गई है। इसे डबल मर्डर के बाद एक्शन के रूप में देखा जा रहा है। बदायूं में एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट के डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की एक साथ सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार को ही हत्यारोपी अजय प्रताप के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई। पुलिस तमंचा बरामद कराने के लिए शुक्रवार तड़के अजय प्रताप को ले जा रही थी। इसी दौरान उसने छिपाए गए लोडेड तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं मुठभेड़ में कांस्टेबल घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एचपीसीएल के डीजीएम सुधीर गुप्ता व डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गुरुवार 12मार्च को प्लांट के ही हटाये गये ठेका कर्मी (बेंडर) अजय प्रताप सिंह ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले प्लांट के भीतर घुसकर बैठक ले रहे दोनों अधिकारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिससे सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं इस घटना की जानकारी मुंबई हेड ऑफिस से बदायूं के एसएसपी को दी गई। घटना होने के बावजूद भी बदायूं पुलिस को इस घटना की भनक तक नही थी।

यह मामला शासन तक पहुंचा और विपक्षी पार्टियों द्वारा कानून व्यवस्था के उठाये सवालों के बाद बदायूं के एसएसपी को हटा दिया गया। कासगंज में तैनात पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को जल्दी कारोबार ग्रहण करने का आदेश जारी किया गया है। माना जा रहा है अंकिता शर्मा जल्द बदायूं पहुंचकर कारभार ग्रहण करेंगी।

अन्य तबादलों में एसपी फतेहपुर अनुप कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालयसे सम्बद्ध किया गया है। एसपी कासगंज अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी बनाया गया है। वह एसपी कासगंज के पद पर तैनात थीं। एसपी भदोही एसपी अभिमन्यु मांगलिक को एसपी फतेहपुर नियुक्त किया गया है। एसपी लाजिस्टिक्स ओम प्रकाश सिंह (प्रथम) कासगंज एसपी बनाये गए हैं। गोरखपुर में एएसपी नगर के पद पर तैनात अभिनव त्यागी को भदोही का एसपी नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी के पद पर तैनात पाटिल निमिष दशरथ गोरखपुर के एएसपी नगर बनाये गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार ने 7 आईएएस और 4 पीसीएस के किए तबादले, प्रकाश बिंदु सचिव गृह बने

इन सात आईएएस अफसरों का भी तबादला

इससे पहले योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का तबादला करते हुए अहम बदलाव के तहत शासन ने आईएएस प्रकाश बिंदु सचिव लोक निर्माण से सचिव गृह बनाए गए हैं। इसके अलावा आईएएस डा. लोकेश एम प्रतीक्षारत सचिव लोक निर्माण विभाग, महेंद्र प्रसाद प्रतीक्षारत से विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग, नीना शर्मा निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम बनाई गई हैं। संजय कुमार महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम से निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, रघुबीर विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण, आशीष कुमार प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन निगम को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव धार्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में 9 लाख राज्यकर्मियों की प्रमोशन की प्रक्रिया बदली, मुख्य सचिव का आदेश जारी

चार पीसीएस का तबादला

पीसीएस अधिकारियों में प्रदीप कुमार सिंह-दो एसडीएम झांसी से एसडीएम गोंडा बनाए गए हैं। सुरेंद्र कुमार एडीएम (न्यायिक) मथुरा से अपर आयुक्त कानपुर मंडल, वेद प्रिय आर्य एसडीएम जालौन से एडीएम (न्यायिक) मथुरा और गुलाब सिंह विशेष कार्याधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी से एडीएम (न्यायिक) कुशीनगर बनाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में एक लाख से अधिक लोगों को कल झेलना पड़ेगा बिजली संकट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।