After deaths his son and wife father also passed away his body was found clinging to their graves in mahoba बेटे की मौत के सदमे में मां की मौत, दोनों की कब्र से लिपटकर पिता ने भी दम तोड़ा, 11 दिन में उजड़ गया पूरा परिवार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेटे की मौत के सदमे में मां की मौत, दोनों की कब्र से लिपटकर पिता ने भी दम तोड़ा, 11 दिन में उजड़ गया पूरा परिवार

पत्नी और बच्चों के साथ महोबा में ससुराल आए एक व्यक्ति का पूरा परिवार ही उड़ गया। बेटे की मौत के गम में मां ने दम तोड़ दिया। कुछ दिन बाद पिता भी चल बस।11 दिन में तीन मौतों से कोहराम मच गया।

Sat, 6 June 2026 03:11 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान
share
बेटे की मौत के सदमे में मां की मौत, दोनों की कब्र से लिपटकर पिता ने भी दम तोड़ा, 11 दिन में उजड़ गया पूरा परिवार

Mahoba News: यूपी के महोबा में एक हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह से उजड़ गया। पहले बेटा फिर मां और अब पिता, तीनों एक-एक करके दम तोड़ दिया। महज 11 दिन के अंदर पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। इस मार्मिक और दर्दभरी दास्तां जिसके कानों तक पहुंची उसी की आंखों से आंसू छलक पड़े। दरअसल कुछ दिन पहले लू लगने के कारण एक मासूम बच्चे की तबीयत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत का गम उसकी मां बर्दाश्त नहीं कर पाई तो वह भी दुनिया से चल बसी। पहले बेटे और फिर पत्नी की मौत से पति पूरी तरह से टूट गया। पत्नी और बेटे की मौत ने युवक को इस कदर झकझोर दिया कि उसने दोनों की कब्र के पास फातिहा पढ़ते-पढ़ते दम तोड़ दिया।

मध्यप्रदेश छतरपुर जिले के हरपालपुर के रहने वाला सुभान अहमद पत्नी और बच्चे के साथ इन दिनों महोबा के चरखारी में ससुराल आया हुआ था। 6 वर्षीय पुत्र हसनैन की 25 मई को लू की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई थी। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन यहां मासूम ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां रजिया दहाड़े मारकर रोने लगी। कलेजे के टुकड़े की मौत से मां रजिया का दिल फट गया। मां बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और वह भी चल बसी। दोनों मां बेटा का अंतिम संस्कार चरखारी में किया गया था। बेटे और पत्नी के जनाजों ने युवक के कंधों को कमजोर बना दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 साल की बेटी को गंदी फिल्में दिखाकर रेप करता था, ब्लीडिंग देख हैरान रह गई मां

फातिहा पढ़ने के लिए कब्रिस्तान पहुंचा था सुभान

शुक्रवार को सुभान पत्नी रजिया और बेटा की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए कब्रिस्तान पहुंचा, लेकिन वह वापस नहीं आया। कब्र पर लिपटकर फातिहा पढ़ रहे सुभान ने भी दम तोड़ दिया। महज 11 दिन के अंदर ही पूरी परिवार ही उजड़ गया। इस घटना के बारे में सुनकर हर किसी की आंख रो पड़ी। सलीम ने बताया कि उसके भांजे की मौत की खबर के बाद बहन की मौत हो गई थी अब बहनोई की मौत हो गई है। मां और भाई की मौत के बाद 15 वर्षीय सैफ, नौसीन और आलिया के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस को देख डर के मारे खुद को लगाई आग, लड़की की दर्दनाक मौत

कब्र से लिपटा मिला पिता सुभान

काफी देर तक जब सुभान घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढते ही कब्रिस्तान पहुंचे, जहां सुभान पत्नी और बेटे की कब्र से लिपटा मिला। सुभान को बेसुध हालत में देखकर आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुभान को भी मृत घेषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि सुभान के पैर पर एक निशान मिला है, जिससे आशंका है कि कब्र पर लेटे हुए उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबरन पहनाया बुर्का, मांस भी खिलाया, जिसे साहब सिंह समझा वह निकला साजिद

अनाथ हो गए तीन बच्चे

सुभान और रजिया के चार बच्चे थे। जिसमें से सबसे छोटे बेटे की लू लगने के कारण मौत हो गई थी। अब केवल 17 साल के सैफ, 14 साल की रोशनी ओर 11 साल की आलिया बची थी। अब उनके सिर से भी मां और बाप का हाथ हमेशा के लिए उठ गया था। तीनों बच्चे अनाथ हो गए थे। फिलहाल बच्चे अपनी ननिहाल में हैं। हर किसी को अब उनके रहन-सहन को लेकर चिंता सताने लगी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।