11 साल की बेटी को गंदी फिल्में दिखाकर रेप करता था, ब्लीडिंग देख हैरान रह गई मां; हैवान गिरफ्तार
कानपुर में एक पिता अपनी 11 साल की बेटी को गंदी फिल्में दिखाकर रेप करने लगा। बच्ची के नाजुक अंग से हो रही ब्लीडिंग देख मां हैरान रह गई। मां ने अपनी मासूम बेटी को हैवान बने पिता के चंगुल से मुक्त कराने की ठानी। उसने थाने में अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज करा दी।

UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी 11 साल की बेटी को गंदी फिल्में दिखाकर रेप करने लगा। बच्ची के नाजुक अंग से हो रही ब्लीडिंग देख मां हैरान रह गई। उसने हकीकत जानी तो पैरों तले जमीन खिसक कई। मां ने अपनी मासूम बेटी को हैवान बने पिता के चंगुल से मुक्त कराने की ठानी और सीधे थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग कह रहे हैं कि एक पिता, अपनी ही बेटी के साथ इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है?
कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र की महिला के मुताबिक वह ईसाई परिवार से है। साल-2014 में उसने दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। साल-2015 में उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके आठ साल बाद एक बेटा हुआ। महिला के मुताबिक घर में सब कुछ ठीक-ठाक ही चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को वह दोनों बच्चों को साथ लेकर लखनऊ में एक रिश्तेदार के यहां जन्मदिन में गई थी। वहां अचानक बेटी के नाजुक अंग से खून रिसने लगा। बेटी की यह हालत देख वह हैरान रह गई। वह बेटी को तत्काल पास के एक नर्सिंगहोम में ले गई।
वहां डॉक्टरों ने बच्ची की जांच के बाद उसके साथ किए गए यौन शोषण की आशंका जताई। डॉक्टरों की बात सुनकर पहले तो उसे यकीन ही नहीं हुआ लेकिन इसके बाद उसने अपनी बेटी से प्यार से इस बारे में पूछताछ की। उसे भरोसा दिलाया और पूरी बात बताने को कहा तो बेटी ने पिता की गंदी करतूत की पोल खोल दी। महिला के मुताबिक उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि कई महीने से घर में अकेले होने पर पिता मोबाइल पर गंदी फिल्में दिखाकर गलत काम करते आ रहे हैं। अपने पति की घिनौनी करतूत के बारे में जानने के बाद महिला ने उसे सबक सिखाने और अपनी बेटी को हैवान पिता के चंगुल से मुक्त कराने की ठान ली। महिला ने लखनऊ से लौटकर गुरुवार की रात को पुलिस से शिकायत की।
क्या बोली पुलिस
पुलिस ने मां की शिकायत पिता को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रेप और पॉस्को एक्ट में एफआईआर दर्जी की गई है। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन