After Lucknow suspected ISIS terrorist arrested in Kushinagar bomb making material terrorist literature recovered लखनऊ के बाद कुशीनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; बम बनाने का सामान और जेहादी साहित्य मिला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ के बाद कुशीनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; बम बनाने का सामान और जेहादी साहित्य मिला

दिल्ली पुलिस ने पडरौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी के सहयोग से टीम ने पडरौना के छावनी स्थित राइनी मोहल्ले से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था

Sun, 5 April 2026 09:36 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, कुशीनगर/नई दिल्ली
share
लखनऊ के बाद कुशीनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; बम बनाने का सामान और जेहादी साहित्य मिला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस और यूपी की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की संयुक्त टीम ने शनिवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। रिजवान अली नामक आईएसआईएस के इस संदिग्ध को यूपी के कुशीनगर से पकड़ा गया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के पास बम बनाने का सामान व कुछ जेहादी साहित्य बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस पडरौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी के सहयोग से टीम ने पडरौना के छावनी स्थित राइनी मोहल्ले से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधी रिजवान पुत्र निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था रिजवान

वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था और उनके निर्देश पर ही अपने मॉड्यूल में नौजवानों को जोड़ने में जुटा था। पुलिस उसे लेकर दिल्ली आ रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

ISIS के रिक्रूटमेंट का काम संभाल रहा था

सूत्रों के मुताबिक आतंकी रिजवान अहमद साल-2015 से आईएसआईएस संगठन से जुड़ा था। वह भारत मे आईएसआईएस के लिए रिक्रूटमेंट का काम संभाल रहा था। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी साल-2015 में आर्थर रोड जेल मुम्बई में भी संभवत: किसी आतंकी गतिविधि से जुड़ होने के आरोप में बंद किया गया था। जिसके बारे में पुलिस मुंबई की एजेंसियों से जानकारी भी ली जा रही है। इसके पास से कई आपत्तिजनक दस्ताबेज बरामद किए गए हैं। इसमें जेहादी साहित्य के अलावा अन्य भड़काऊ धार्मिक साहित्य भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाइम बम बनाना सीख रहे थे लखनऊ में पकड़े आतंकी, अजीत डोभाल की जुटानी थी जानकारी
ये भी पढ़ें:लखनऊ में धमाका करने आए चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए करते थे काम

खुफिया एजेंसियों की रडार पर था रिजवान

एजेंसियों के मुताबिक वह मुंबई में दर्ज कुछ मामलों में शामिल रहा है। वह पिछले कुछ दिनों आईएसआईएस के इशारे पर काम कर रहा था। इस बात की भनक खुफिया इकाइयों को लग गई थी। इसलिए वह एजेंसियों की रडार पर था। खुफिया सूचना के आधार पर उसे स्पेशल सेल ने यूपी एटीएस की मदद से कुशी नगर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में जो दस्तावेज उसके पास से बरामद किए गए हैं, उसमें कुछ वीआईपी इलाकों में उसके द्वारा आवाजाही करने और वहां की रेकी करने की जानकारी मिली है।

ISIS हैंडलर के संपर्क में था रिजवान

पूछताछ में आरोपी ने यह बताया कि वह सीमापार में बैठे एक आईएसआईएस हैंडलर के संपर्क में था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस कहना है कि पूछताछ के बाद ही उसके नेटवर्क का खुलासा हो पाएगा। इस संबंध में पडराैना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि दिल्ली की स्पेशल टीम ने छावनी के रिजवान को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया है और उसे अपने साथ ले गई है।

लखनऊ से 4 आतंकी हुए थे गिरफ्तार

इससे पहले यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर देश में आगजनी कर दहशत फैलाने वाले चार संदिग्ध आतंकियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। ये चारों आईएसआई से जुड़े पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे और देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, बड़े वाहनों, रेलवे के सिग्नल बाक्स आदि में आगजनी कर बड़ी घटना अंजाम देने की तैयारी में थे। इनका इरादा लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ी आतंकी घटना अंजाम देने का था।

चारबाग स्टेशन के पास से ATS ने दबोचा था

वहीं इनके आका आकिब का एके-47 लहराते हुए वीडियो भी सामने आया है। आकिब के इन दिनों दुबई में होने की सूचना है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि मेरठ के साकिब उर्फ डेविड(25), मेरठ के अरबाब(20), गौतमबुद्धनगर के विकास गहलावत उर्फ रौनक(27) और लोकेश उर्फ पोपला पंडित उर्फ बाबू उर्फ संजू(19) को शुक्रवार को चारबाग स्टेशन के करीब गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।