Administrative Reshuffle UP 19 PCS Officers Transferred Including Seven ADM and Two City Magistrates यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, सात ADM और दो सिटी मजिस्ट्रेट समेत 19 पीसीएस अफसरों का तबादला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, सात ADM और दो सिटी मजिस्ट्रेट समेत 19 पीसीएस अफसरों का तबादला

योगी सरकार ने शुक्रवार की देर शाम को प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने नौ पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें सात एडीएम, एक कुल सचिव, तीन मुख्य राजस्व अधिकारी, दो अपर नगर आयुक्त, दो सिटी मजिस्ट्रेट, तीन एसडीएम और लोकससेवा आयोग के उपसिचव को बदल दिया है।

Fri, 22 May 2026 11:07 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, सात ADM और दो सिटी मजिस्ट्रेट समेत 19 पीसीएस अफसरों का तबादला

PCS Officer Transfer List: योगी सरकार ने शुक्रवार की देर शाम को प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने नौ पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें सात एडीएम, एक कुल सचिव, तीन मुख्य राजस्व अधिकारी, दो अपर नगर आयुक्त, दो सिटी मजिस्ट्रेट, तीन एसडीएम और लोकससेवा आयोग के उपसिचव को बदल दिया है।

शासन ने सुलतानपुर मुख्य राजस्व अधिकारी रहे आलोक कुमार वर्मा को अपर आयुक्त वाराणसी, संस्कृति विश्वविद्यालय में अपर निदेशक, कुल सचिव रहीं श्रीमती सृष्टि धवन को सुलतानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी, गाजीपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी रहे आयुष चौधरी को सीतापुर का अपर जिलाधिकारी बनाया है। इसके अलावा नोएडा स्थानांतरित अपर जिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय, लखनऊ एवं संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण कुल सचिव, एडीएम मेरठ बृजेश कुमार सिंह को एडीएम नगर मेरठ में ही रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस में फेरबदल, डीजी, एडीजी समेत नौ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला

तीन एसडीएम को भी तबादला

मेरठ स्थानांतरण हुए एडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह को एडीएम मुजफ्फरनगर, उन्नाव सिटी मजिस्ट्रेट रहे राजीव राज को एडीएम जालौन, वाराणसी नगर निगम में अपर आयुक्त रहे दुर्गेश मिश्रा को गोरखपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त, जालौन एसडीएम रहे मनोज कुमार सिंह को उन्नाव में सिटी मजिस्ट्रेट, उप सचिव लोक सेवा आयोग रहे गौरव रंजन श्रीवास्तव को अपर नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर, चंदौली एसडीएम रहे अनुपम मिश्रा को उप सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज, नगर निगम गोरखपुर स्थानांतरित श्रीमती सीमा पांडेय को वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त, जालौन स्थानांरित हुए एडीएम नितीश कुमार सिंह को बुलंदशहर एडीएम (प्रशासन), एडीएम (प्रशासन) बुलंदशहर रहे प्रमोद कुमार पांडेय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त, हरदोई सिटी मजिस्ट्रेट रहे सुनील कुमार त्रिवेदी को मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर, हाथरस एसडीएम रहे संजय कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट हरदोई, मुजफ्फरनगर एडीएम रहे अजीत कुमार सिंह को एडीएम नोएडा, बलिया मुख्य राजस्व अधिकारी रहे त्रिभुवन को बदायूं अपर जिलाधिकारी, बदायूं एडीएम रहे सुरेश पाल को बलिया का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के बीच लखनऊ की बिजली व्यवस्था चरमाई, जिलों से 44 इंजीनियर बुलाए गए
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी का सबसे गर्म शहर बना बांदा, लू से निपटने के लिए बंद किए ट्रैफिक सिग्नल

दो उप निबंधकों का तबादला, चार प्रशिक्षु आए

प्रयागराज जिले के दो उप निबंधकों का तबादला प्रयागराज से हो गया है। सोरांव तहसील में तैनात उप निबंधक विभा द्विवेदी तिवारी का ट्रांसफर मोहनलालगंज लखनऊ हो गया है। उनकी जगह पर बहेड़ी बरेली से अनामिका सिंह को सोरांव तहसील में उप निबंधक बनाया गया है। वहीं फूलपुर में तैनात डॉ. प्रभा मिश्रा को प्रयागपुर बहराइच भेजा गया है। उनकी जगह बख्शी का तालाब लखनऊ से संतोष कुमार यादव को भेजा गया है। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि इसके अलावा चार प्रशिक्षु उप निबंधक प्रयागराज भेजे गए हैं। इसमें दीक्षा गौतम, नीरज कुमार सरोज, विवेक गुप्ता और श्रीकांत यादव शामिल हैं। चारों को डेढ़ महीने प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें 30 दिन प्रयागराज की अलग-अलग तहसीलों में स्थित उप निबंधक कार्यालयों से संबद्ध रहेंगे, जबकि 15 दिन का प्रशिक्षण मुख्यालय में होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।