action taken in salon manager suicide case accused apartment in Lucknow bulldozed cars seized सैलून मैनेजर सुसाइड केस में बड़ा ऐक्शन; लखनऊ में आरोपी के अपार्टमेंट पर बुलडोजर चला, कारें भी जब्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सैलून मैनेजर सुसाइड केस में बड़ा ऐक्शन; लखनऊ में आरोपी के अपार्टमेंट पर बुलडोजर चला, कारें भी जब्त

लखनऊ के रत्ना सिंह सुसाइड केस में मुख्य आरोपी शरद सिंह के अपार्टमेंट पर बुलडोजर चला। पहले उसका होटल, सैलून और कारें सीज हुईं। सीएम Yogi Adityanath से परिवार की मुलाकात के बाद पुलिस ने आरोपियों पर इनाम घोषित कर छापेमारी तेज की।

Sun, 17 May 2026 01:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
सैलून मैनेजर सुसाइड केस में बड़ा ऐक्शन; लखनऊ में आरोपी के अपार्टमेंट पर बुलडोजर चला, कारें भी जब्त

लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में सैलून मैनेजर रत्ना सिंह सुसाइड केस में प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बिजनेसमैन शरद सिंह के अपार्टमेंट पर बुलडोजर चलाया। अपार्टमेंट में हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। इससे पहले प्रशासन शरद सिंह के होटल, सैलून और तीन कारों को भी सीज कर चुका है। मामले में लगातार हो रही कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

सुसाइड से पहले रोते हुए वीडियो बनाया था

गोरखपुर निवासी रत्ना सिंह ने 12 मई को गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार विस्टा अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया था, जिसमें बिजनेसमैन शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी सिंह, मंगल यादव, वैशाली और प्रशांत शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। रत्ना ने वीडियो में कहा था कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसकी वजह से वह यह कदम उठाने को मजबूर हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डार्लिंग..., 2 पेपर आउट कर दिए, अश्लील डिमांड करने वाला प्रोफेसर हिरासत में

पुलिस अभी तक एक आरोपी को दबोचा

रत्ना के पिता सुधीर सिंह की शिकायत पर गोमतीनगर विस्तार थाने में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी मंगलनाथ यादव को गिरफ्तार किया, जो शरद सिंह के होटल में काम करता था। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांस्टेबल के बेटे ने की खुदकुशी, टीचरों पर प्रताड़ित करने का आरोप
ये भी पढ़ें:प्रेमिका के टॉर्चर से तंग आकर प्रवक्ता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

सीएम योगी से मिले थे पीड़िता के पिता

15 मई को रत्ना के पिता ने सीएम योगीसे मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद 16 मई को उन्होंने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अपने रसूख का इस्तेमाल कर कार्रवाई से बच रहा है और पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और उनकी गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गईं। लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।