UP Weather: आसमान से बरस रही आग, आज से 3 जून तक तपाएगा नौतपा, इस दिन आंधी-बारिश के आसार
यूपी में प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल है। आज से नौतपा शुरू हो रहा है। जो तीन जून तक रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो गया है। आसमान साफ है। इस वजह से सूरज की किरणें आसमान से आग बरसा रहीं है।

UP News: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में हाल बेहाल है। वहीं, आज से नौतपा शुरू हो रहा है। जो तीन जून तक रहेगा। वहीं, 29-30 तक बारिश की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो गया है। आसमान साफ है। इस वजह से सूरज की किरणें आसमान से आग बरसा रहीं है। हालांकि अब भी पूरवा हवा चल रहीं है। जिस वजह से हवा में नमी लगातार 80 फीसदी के करीब बनी हुई है। हवा में नमी की अधिकता के कारण हीट इंडेक्स 48 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। इस वजह से 41 डिग्री तापमान में लोगों को 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी महसूस हो रही है।
त्वचा जलाने वाली प्रचंड गर्मी और झुलसाने, शरीर सुखाने वाली लू का दौर जारी है। वाराणसा में रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लू ने एक और जान ले ली। सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास अपराह्न तीन बजे के आसपास 52 वर्षीय सब्जी विक्रेता ननकू यादव अचानक गिरे और क्षण भर में उनकी सांसें थम गईं। मौसम विभाग ने सोमवार को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है, वैसे उसका दौर 27 मई तक चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 29 एवं 30 मई को बनारस के अलावा आसपास के जिलों में थंडर स्टार्म के चलते चमक-गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से आंधी चलने का भी पूर्वानुमान जताया है। यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन सकती है।
नौतपा में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है जो तीन जून तक चलेगा। अगले नौ दिन बेहद गर्म होंगे। नौतपा में दिन बड़ा होता है। साथ ही सूरज की किरणें सीधे उत्तर भारत पर पड़ती है। जिसके कारण दिन के तापमान में इजाफा होता है। राजस्थान की तरफ से आने वाली गर्म हवा नौतपा में गर्मी को और बढ़ा देती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बीच 26 मई को मंडल के उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं बादल छाएंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। आगामी 29 व 30 मई को भी आसमान में बादलों की आमद हो सकती है। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
इन जिलों में लिए रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही) एवं आसपास के क्षेत्र में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट है।
यहां रात का तापमान ज्यादा रहेगा
लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी और अयोध्या में रातें बेहद गर्म रहेंगी।
पूर्वी यूपी में मेघगर्जन और आंधी (60 किमी/घंटा की रफ्तार)
मौसम विभाग के अनुसार, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और अंबेडकर नगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे (झोंकों में 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।




साइन इन