लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, लखनऊ के पार्क में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी
यूपी की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महाराजा अग्रसेन पार्क में मंगलवार को लाठियों से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मर्डर की घटना सामने आई है। यहां ऐशबाग में महाराजा अग्रसेन पार्क में मंगलवार को लाठियों से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव पार्क के अंदर बेंच के पास जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।
महाराजा अग्रसेन पार्क में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पर बाजारखाला थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह, एसीपी विरेंद्र विक्रम और पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाई गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की तो उसमें दो युवकों में झगड़ा होते दिखा। एक युवक दूसरे को लाठी से पीट रहा है। सिर फटने से एक अचेत हो जाता है जबकि दूसरा भाग जाता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया।
मृत युवक की शिनाख्त नहीं
थाना प्रभारी बाजारखाला के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी देवेंद्र कुमार है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पता चला कि दोनों नशे में थे। अक्सर पार्क के आसपास और क्षेत्र में घूमते रहते थे। जहां जिसने दे दिया खा पी लिए। लोगों से रुपये भी मांगते थे। मजदूरी मिल गई तो वह भी कर लेते थे।
कल शराब सेल्समैन की हुई थी हत्या
वहीं इससे पहले मलिहाबाद के टेढ़ेमऊ गांव मे सोमवार सुबह प्रतिबंधित समय पर सेल्समैन व पार्टनर अजय जायसवाल (43) ने शराब नहीं दी तो ग्राहक ने लोहे की राड से ताबड़तोड़ सिर पर प्रहार कर उसे मार डाला। हमले के दौरान बीच बचाव में एक अधेड़ भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुकान सुबह 10 बजे खुलने का समय है जबकि दबंग ग्राहक नौ बजे ही उससे शराब मांग रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मलिहाबाद कस्बे के सय्यद वाड़ा निवासी अजय उर्फ रिंकू जायसवाल ढेढेमऊ गाँव स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन व पार्टनर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9 बजे रिंकू दुकान पर पहुंचा। इस बीच ढेढ़ेमऊ गांव का ननहक्के कश्यप शराब लेने पहुंच गया। रिंकू ने शराब देने से मना किया तो आरोपी ने कहा कि दुकान खुलने का समय 10 बजे है। दोनों के बीच विवाद हो गया।




साइन इन