A young man in police custody committed suicide fearing imprisonment पुलिस कस्टडी में युवक ने लगाई फांसी, जेल के डर से थाने में किया सुसाइड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पुलिस कस्टडी में युवक ने लगाई फांसी, जेल के डर से थाने में किया सुसाइड

हाथरस में किशोरी बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो जाने के बाद उसे जेल जाने का डर सता रहा था। काफी देर हिरासत में रहने के बाद आरोपी शौच के बहाने से शौचालय में गया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

Fri, 24 April 2026 10:57 PMPawan Kumar Sharma मुख्य संवाददाता, हाथरस
share
पुलिस कस्टडी में युवक ने लगाई फांसी, जेल के डर से थाने में किया सुसाइड

UP News: यूपी के हाथरस में किशोरी बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो जाने के बाद उसे जेल जाने का डर सता रहा था। काफी देर हिरासत में रहने के बाद आरोपी शौच के बहाने से शौचालय में गया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी की सुनकर हवालात के बाहर बैठे परिजनों में चीख पुकार मच गई।

15 वर्षीय नाबालिग को ले जाने के मामले में नामजद चंदपाल को चंदपा पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी पुलिस चौकी के निकट से गिरफ्तार कर लिया। वहीं किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। गुरुवार को आरोपी को पकड़कर पुलिस कोतवाली चंदपा ले आई। मुकदमा दर्ज होने और गिरफ्तारी के बाद जेल जाने का डर आरोपी को सता रहा था। काफी देर तक हवालात में बैठने के बाद आरोपी ने रात करीब 9:50 बजे उसने शौच जाने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात सिपाही उसे शौचालय ले गया।

15 मिनट तक जब चंद्रपाल बाहर नहीं आया तो सिपाही को शक हुआ। उसने अंदर जाकर देखा तो चंद्रपाल अपने ही गमछे के फंदे के सहारे शौचालय के रोशनदान से लटक रहा था। तत्काल फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी के खुदकुशी की जानकारी थाने के बाहर बैठे परिजनों को लगी तो चीख पुकार मच गई। पुलिस ने आनन फानन शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला ने काली मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाई, पति के ठीक होने की मांगी थी मन्नत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया हैंगिंग

आरोपी की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम आरोपी के शव का कराया। तो साथ ही वीडियो ग्राफी भी कराई गई। एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा की माने तो आरोपी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग को बालगृह में रखना अवैध हिरासत नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

ब्लैकमेलिंग से परेशान किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान

उधर, सुलतानपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता ब्लैक मेलिंग से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

परिजन की माने तो आरोपी युवक अतुल धुरिया उनकी पुत्री का चोरी छुपे वीडियो बनाता था। इस मामले की जानकारी होने पर परिजन ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। इसमें आरोपी युवक पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया था। जेल में रहने के के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। चार माह पूर्व वह जमानत पर रिहा हुआ था। आरोप है कि जेल से छुटने के बाद भी आरोपी ब्लैकमेलिंग की हरकत जारी रखी, वह चोरी-छिपे किशोरी की अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी ने बेटी को डराकर विभिन्न तिथियों में उसके मोबाइल के माध्यम से उनके बैंक खाते से करीब 4 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इतना ही नहीं, वह लगातार फोन कर धमकियां देता रहा, जिससे किशोरी मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। बताया जाता है कि 21 अप्रैल को जब पिता ने अपने खाते की जांच की तो रकम गायब देख हैरान रह गए। पूछताछ करने पर किशोरी ने पूरी घटना बताई। बदनामी के डर और लगातार हो रहे मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर किशोरी ने 23 अप्रैल को जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ गुरुकुल के छात्र की हत्या, शरीर पर मिलीं 43 चोटें, 11 बार दागी गई सिगरेट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।