A woman cut off her tongue and offered it at the Kali temple महिला ने काली मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाई, पति के ठीक होने की मांगी थी मन्नत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महिला ने काली मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाई, पति के ठीक होने की मांगी थी मन्नत

हरदोई में पति के गंभीर बीमारी से ठीक होने की मन्नत पूरी होने पर एक महिला ने काली मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

Fri, 24 April 2026 02:32 PMPawan Kumar Sharma हरदोई
share
महिला ने काली मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाई, पति के ठीक होने की मांगी थी मन्नत

UP News: यूपी के हरदोई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पति के गंभीर बीमारी से ठीक होने की मन्नत पूरी होने पर शुक्रवार को एक महिला ने काली मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक बावन चुंगी के रहने वाले राकेश गुप्ता की पत्नी उषा गुप्ता शुक्रवार सुबह हरदोई-सीतापुर मार्ग स्थित महोलिया शिवपार गांव के काली मंदिर पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर अचानक धारदार वस्तु से अपनी जीभ काटकर मां काली को अर्पित कर दी। इसके बाद खून बहने लगा, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए और मंदिर परिसर में भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस आधार पर दिए मदरसों की ATS जांच के आदेश? हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

परिजनों के अनुसार करीब एक साल पहले राकेश गुप्ता को पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। उस समय उषा ने सिद्ध पीठ मां काली देवी से पति के स्वस्थ होने की मन्नत मांगी थी। उन्होंने संकल्प लिया था कि पति के पूरी तरह ठीक होने पर वह मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ाएंगी। परिजनों ने बताया कि समय के साथ राकेश गुप्ता की हालत में सुधार हुआ और अब वह सामान्य हो गए। मन्नत पूरी होने पर उषा ने शुक्रवार को मंदिर में जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई थी। परिजनों का कहना है कि महिला बेहोश नहीं थी और कुछ देर बाद स्वयं ठीक हो जाती, लेकिन एहतियातन पुलिस उसे अस्पताल ले गई। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खूंखार बंदर ने नवजात बच्चे को बनाया बंधक, घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।