a student preparing for cds raped twice in a car at gunpoint the accused is her maternal uncle सीडीएस की तैयारी कर रही छात्रा को रिवॉल्वर दिखा कार में 2 बार किया रेप, रिश्ते का मामा है आरोपी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीडीएस की तैयारी कर रही छात्रा को रिवॉल्वर दिखा कार में 2 बार किया रेप, रिश्ते का मामा है आरोपी

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह CDS की तैयारी कर रही है। फरीदपुर निवासी रिटायर्ड फौजी राकेश बाबू उसका रिश्ते का मामा है। सितंबर 2025 में वह NCC की जानकारी लेने राकेश बाबू के घर गई तो डरा धमकाकर छेड़छाड़ की। डर की वजह से उसने परिजन को नहीं बताया।

Sun, 24 May 2026 03:04 PMAjay Singh मुख्य संवाददाता, बरेली
share
सीडीएस की तैयारी कर रही छात्रा को रिवॉल्वर दिखा कार में 2 बार किया रेप, रिश्ते का मामा है आरोपी

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली में सीडीएस की तैयारी कर रही एक छात्रा को रिवॉल्वर के बल पर धमका कर रिश्ते के मामा ने कार में दो बार रेप किया। यही नहीं आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो भी बना लिए और फिर ब्लैकमेल कर बार-बार उसका यौन शोषण करने लगा। शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी छात्रा से शादी करने की जिद पर भी अड़ गया। वह छात्रा के माता-पिता पर इसके लिए दबाव बनाने लगा। उसने छात्रा के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह सीडीएस की तैयारी कर रही है। फरीदपुर निवासी रिटायर्ड फौजी राकेश बाबू उसका रिश्ते का मामा है। सितंबर 2025 में वह एनसीसी की जानकारी लेने राकेश बाबू के घर गई तो डरा धमकाकर छेड़छाड़ की। डर की वजह से उसने परिजन को नहीं बताया। मगर इसके बाद राकेश बाबू उसके माता-पिता के मोबाइल पर फोन करके बात करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्ची से रेप करने वाले मौलाना को आखिरी सांस तक जेल, कोर्ट ने किया सजा का ऐलान

कार में रिवॉल्वर दिखाकर किया दुष्कर्म

छात्रा का आरोप है कि दिसंबर 2025 में राकेश बाबू एनसीसी कैंप के बाहर पहुंचा और उसे कार में ले जाकर रिवॉल्वर के बल पर रेप किया। इस दौरान उसने छात्रा के अश्लील फोटो भी बना लिए। जनवरी 2026 में आरोपी ने पीलीभीत बाईपास पर छात्रा को रोक लिया और रिवॉल्वर के बल पर फिर से कार में रेप किया। शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी उनके माता-पिता पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भतीजे ने चाची का मुंह दबाकर किया रेप, CCTV में कैद हुई गंदी करतूत वायरल
ये भी पढ़ें:सहमति से बने शारीरिक संबंध रेप नहीं, HC ने कहा- शादी का हर वादा ‘झूठा वादा नहीं’
ये भी पढ़ें:दूल्हा निकला रेप आरोपी, शादी के दिन ही पहुंची पुलिस; खुल गई 7 साल की पोल

निरस्त होंगे लाइसेंस

पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी राकेश बाबू ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा, आरोपी द्वारा किए जा रहे यौन शोषण और धमकियों से बुरी तरह परेशान हो गई थी। उसने तंग आकर इस मामले की शिकायत इज्जतनगर थाने में की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ऐक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी के पास रिवॉल्वर और राइफल के लाइसेंस भी हैं। रिपोर्ट भेजकर उन्हें निरस्त कराया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।