A new four-lane road is being built in Lucknow UP, which will provide great relief from traffic jams यूपी के इस जिले में बनाने जा रही है नई फोरलेन सड़क, जाम से मिलेगी बड़ी राहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में बनाने जा रही है नई फोरलेन सड़क, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

यूपी की राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड से रैथा तक नए बंधा और चार लेन के सड़क निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी है। इससे यात्रा को रफ्तार मिलेगी और जाम की समस्या से भी बड़ी राहत मिलेगी।

Thu, 12 Feb 2026 02:49 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले में बनाने जा रही है नई फोरलेन सड़क, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

राजधानी लखनऊ में यातायात सुधार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में दो बड़ी योजनाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। एक तरफ एलडीए ने आईआईएम रोड से रैथा तक नए बंधा और चार लेन के सड़क निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी है वहीं दूसरी तरफ नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया से अमौसी ओवरब्रिज तक की सड़कें आधुनिक स्ट्रीट लाइटों से जगमगाने की तैयारी की गयी है। इसके लिए एलडीए ने करीब 56.5 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दे दी है। इस फोरलेन सड़क बन जाने से इधर जाने वाले यात्रियों की यात्रा को रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही लोगों को जाम की समस्या से भी बड़ी राहत मिलेगी।

लखनऊ में बढ़ते वाहनों के दबाव और रोज़ाना लगने वाले जाम को देखते हुए एलडीए ने आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड तक नया बंधा और सड़क बनाने का प्लान तैयार किया है। इस परियोजना पर 53.97 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह चार लेन की सड़क लगभग दो किलोमीटर लम्बी होगी। जो किसान पथ को भी कनेक्ट करेगी। वर्तमान में सीतापुर रोड, आईआईएम रोड और आसपास के इलाकों में सुबह-शाम भारी जाम की स्थिति रहती है। नया मार्ग बनने से ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा और मुख्य सड़कों पर दबाव कम होगा।

बंधा और सड़क से यातायात के साथ जलभराव से भी सुरक्षा

इस परियोजना की सबसे अहम खासियत यह है कि इसमें सिर्फ सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि बंधा भी तैयार किया जाएगा। इससे बरसात के मौसम में जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याओं से सुरक्षा मिलेगी।

नैमिष नगर, रैथा क्षेत्र में विकास को मिलेगा बढ़ावा

आईआईएम -रैथा रोड के बनने से नैमिष नगर और रैथा रोड के आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। एलडीए अपनी नैमिष नगर योजना को भी इस मार्ग से जोड़ रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी से नई कॉलोनियों, स्कूलों, अस्पतालों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का विस्तार होगा। स्थानीय लोगों को शहर के मुख्य हिस्सों तक पहुंचने में कम समय लगेगा, जिससे रोज़मर्रा की जिंदगी आसान होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानून व्यवस्था के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, पुलिस आवास के लिए भी बड़ा बजट

नादरगंज-अमौसी मार्ग आधुनिक स्ट्रीट लाइट से होगा रोशन

दूसरी ओर, नगर निगम और प्रशासन ने नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया से अमौसी ओवरब्रिज तक सड़क पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए लगभग 2.50 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र, एयरपोर्ट और शहर को जोड़ने वाला अहम कॉरिडोर है, जहां दिन-रात भारी वाहनों और कर्मचारियों की आवाजाही रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव से पहले गांवों के लिए भरपूर घोषणाएं, योगी के बजट में क्या मिला?

5 साल का मेंटेनेंस, सुरक्षा में स्थायी सुधार

इस योजना के तहत न केवल स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, बल्कि पांच वर्षों तक उनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित एजेंसी को सौंपी जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लाइट खराब होने पर तुरंत मरम्मत हो और सड़कें अंधेरे में न डूबें। बेहतर रोशनी से रात के समय दुर्घटनाओं में कमी आएगी और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों व यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन जिले में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज, युवाओं को योगी सरकार की सौगात

एलडीए चीफ इंजीनियर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आईआईएम रैथा रोड के निर्माण को मंजूरी दे दी गयी है। यह मार्ग चार लेन का बनाया जाएगा। करीब दो किलोमीटर लम्बे इस मार्ग के निर्माण पर 54 करोड़ रुपए खर्च होगा। एलडीए ने इसका टेण्डर भी जारी कर दिया है। इसके बनने के बाद आईआईएम रोड पर लगने वाले जाम से भी शहर को राहत मिलेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।