Girlfriend kills boyfriend with a hammer in hotel room Agra UP होटल के कमरे में प्रेमिका का पारा हुआ हाई, प्रेमी को हथौड़े से पीट-पीटकर कर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होटल के कमरे में प्रेमिका का पारा हुआ हाई, प्रेमी को हथौड़े से पीट-पीटकर कर मार डाला

आगरा एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की बेहरमी से हत्या कर दी। प्रेमी-प्रेमिका ने एक होटल में कमरा लिया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमिका ने प्रेमी पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

Fri, 17 April 2026 05:23 PMPawan Kumar Sharma भाषा, आगरा
share
होटल के कमरे में प्रेमिका का पारा हुआ हाई, प्रेमी को हथौड़े से पीट-पीटकर कर मार डाला

UP News: यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार को एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की बेहरमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक प्रेमी-प्रेमिका ने एक होटल में कमरा लिया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रेमिका ने प्रेमी पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये मामला मलपुरा क्षेत्र के इटौरा का है। किरावली क्षेत्र का रहने वाले 36 साल के खिल्लो का प्रेम प्रसंग मलपुर की रहने वाली युवती के साथ था। दोनों ने शुक्रवार को एक होटल में कमरा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमरे में शराब पी। इस दौरान किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवती ने अपना आपा खो दिया और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह शव के पास बैठी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समधी के इश्क में कातिल बनी समधन, पति की गला घोंटकर की हत्या

जब कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो होटल संचालक ने डायल 112 पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुद को मुर्दा घोषित करने के लिए भिखारी को जिंदा जलाया, सिपाही ने रची साजिश

शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मारा डाला

उधर, रायबरेली में के एक गांव के रहने वाले नशेड़ी पति ने बीते बुधवार देर शाम पत्नी को लाठी डंडा से पीटकर जख्मी कर दिया। पत्नी को मरणासन्न हालत में छोड़कर चला गया। मोहल्ले के लोगों ने उसे सीएचसी जतुवा टप्पा पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने पति के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।