प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, रिजल्ट लेने गई छात्रा से की छेड़छाड़, जबरन कपड़े उतारने की कोशिश
हपुड़ के एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार को शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां, स्कूल में रिजल्ट लेने पहुंची कक्षा सात की छात्रा को प्रधानाचार्य ने अपने कक्ष में बुलाया और आरोप है कि उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए जबरन कपड़े उतारने का प्रयास किया।

यूपी के हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार को शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां, स्कूल में रिजल्ट लेने पहुंची कक्षा सात की छात्रा को प्रधानाचार्य ने अपने कक्ष में बुलाया और आरोप है कि उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए जबरन कपड़े उतारने का प्रयास किया। छात्रा शोर मचाते हुए स्कूल से बाहर भागी और परिजनों को सूचना दी। परिजन स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने परिवार के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। छात्रा के पिता ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 13 वर्षीय छात्रा गांव स्थित एक निजी स्कूल में अपना वार्षिक परीक्षा परिणाम लेने गई थी। प्रधानाचार्य ने रिजल्ट देने के बहाने छात्रा को अपने कमरे में बुला लिया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करते हुए जबरन उसके कपड़ों को उतारने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य की हरकत का छात्रा ने विरोध किया लेकिन आरोपी बाज नहीं आया। इस पर छात्रा शोर मचाते हुए स्कूल से बाहर भागी और घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी।
आनन-फानन में परिजन स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य की हरकत का विरोध किया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने परिजनों से अभद्रता करते हुए उनके खिलाफ जातिगत टिप्पणी की। इस घटना के बाद से परिजन और छात्रा में दहशत व्याप्त है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
किशोरी से छेड़छाड़, अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास
उधर, बिजनौर के झालू चौकी क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को झालू चौकी क्षेत्र के एक गांव किशोरी अपने घर के पास स्थित पानी की टंकी से पानी लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष का एक युवक वहां पहुंचा और अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया अश्लील हरकत करते हुए अश्लील वीडियो दिखाने प्रयास किया। घबराई किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताइए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ मामला की तहरीर दी।




साइन इन