A 25 year old absconding criminal with a bounty of 50000 rupees was caught by AI he had changed his name repeatedly एआई से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी, बार-बार बदला नाम, दिल्ली में बनाया था ठिकाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एआई से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी, बार-बार बदला नाम, दिल्ली में बनाया था ठिकाना

यूपी पुलिस ने एआई की मदद से 25 साल से फरार 50 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। शातिर अपराधी अलग-अलग शहरों में नाम बदल बदल कर रहा था। उसने फिलहाल दिल्ली में ठिकाना बनाया था।

Wed, 3 June 2026 01:58 PMYogesh Yadav आगरा, कार्यालय संवाददाता
share
एआई से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी, बार-बार बदला नाम, दिल्ली में बनाया था ठिकाना

पूरी दुनिया में एआई यानी आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस का कमाल दिखाई दे रहा है। लाखों लोग इसकी मदद से अपना काम आसान बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो एआई से बने वीडियो छाए हुए हैं। कौन असली और कौन नकली यह पता करना भी मुश्किल हो गया है। इसी एआई ने पुलिस का काम बेहद आसान कर दिया है। आगरा से 25 साल से फरार चल रहा एक 50 हजार का इनामी अपराधी सैमुअल उर्फ सहदेव को एआई की ही मदद से पकड़ा गया है। आगरा पुलिस ने दिल्ली से इसे पकड़ा है। पिछले कई वर्ष से तमाम शहरों में यह नाम बदल-बदल कर फरारी काट रहा था। मंगलवार को पुलिस ने सैमुअल को जेल भेज दिया।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि लोहामंडी क्षेत्र में वर्ष 2002 में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित के साथ 1.74 लाख रुपये की लूट हुई थी। आरोपित उसी समय से फरार चल रहा था। इसने अपना मकान-दुकान बेच कर शहर से बाहर शरण ली थी। वह छिपने के लिए अलग अलग शहरों में रह रहा था। समय-समय पर आरोपित पर इनाम की राशि बढ़ाई गई। हाल ही में आरोपित पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है आईआईटीयन बाबा जो खुद को बताता कृष्ण अवतार, युवतियों के शोषण में गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को उसका 25 साल पुराना फोटो मिला। जिसे एआई की मदद से आज के समय और उम्र के हिसाब से चेंज किया गया। इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म और पुलिस के पोर्टल पर रन कराया गया। इस दौरान सोशल मीडिया पर फोटो मैच कर गई। यहां से पुलिस को एक कार का नंबर भी मिला। जो आरोपित की पत्नी के नाम थी। पुलिस ने दिल्ली में करीब एक माह रहकर आरोपित की हर गतिविधि पर नजर रखी। यह निश्चित किया कि यहीं वही अपराधी है जिसकी आगरा पुलिस को तलाश थी। आरेापित की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईआईटीयन बाबा ने कई परिवारों को किया बर्बाद, लाखों का पैकेज भी छोड़कर आई युवती

आरोपित सैमुअल उर्फ सहदेव ने बताया कि फरारी के दौरान उसने कई नाम बदले। कई शहरों में रहा। अंत में दिल्ली में सेटल हो गया। डीसीपी सिटी ने बताया कि इसी लूटकांड में शामिल अन्य दो आरोपित दीपक शाही उर्फ सोनू और अमित उर्फ मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरेापित सैमुअल पर दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपित की फरारी के दौरान की गतिविधियां जुटाने में लगी है। डीसीपी सिटी ने आरेापित की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर आ रहा नया विक्षोभ, मचाएगा तबाही, क्यों ऐसे बदल रहा मौसम का मिजाज?
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।