95 percent of criminals are Yadav caste based politics is culture of sapa OP Rajbhar attacks Akhilesh 95% अपराधी यादव, जाति देखकर राजनीति करना सपा का कल्चर; ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

95% अपराधी यादव, जाति देखकर राजनीति करना सपा का कल्चर; ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा

सुभासपा चीफ और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने आजमगढ़ में सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “95% अपराध करने वाले यादव समाज से आते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव पिछड़े-दलितों पर अत्याचार के मामलों में चुप रहते हैं और जाति देखकर राजनीति करते हैं।

Fri, 29 May 2026 04:33 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share
95% अपराधी यादव, जाति देखकर राजनीति करना सपा का कल्चर; ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादवपर तीखा हमला बोला। सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि “95 प्रतिशत अपराध करने वाले यादव समाज से आते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा जाति देखकर राजनीति करती है और अपराधियों को संरक्षण देती है।राजभर ने कहा कि बाराबंकी में राजभर समाज के युवक की हत्या और मऊ में बेटी की हत्या जैसे मामलों में आरोपी यादव समाज से थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े और दलित समाज के लोगों पर अत्याचार होने पर अखिलेश यादव चुप रहते हैं, लेकिन आरोपी उनकी जाति का होने पर उसे बचाने की कोशिश की जाती है।

सपा पर बरसे मंत्री ओपी राजभर

जौनपुर एनकाउंटर मामले पर सपा के सवाल उठाने पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि आरोपी रवि यादव पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 23 गंभीर मुकदमे दर्ज थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले आरोपी का आपराधिक इतिहास देखना चाहिए। सड़क पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर भी राजभर ने सरकार के निर्देशों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने सार्वजनिक मार्गों पर यातायात बाधित न करने के निर्देश दिए हैं और नमाज मस्जिदों में ही अदा की जानी चाहिए।

पिछड़ों-दलित के उत्पीड़न पर चुप्पी साध लेता है विपक्ष- राजभर

राजभर ने कहा कि विपक्ष पिछड़े और दलित समाज के लोगों की हत्या और उत्पीड़न की घटनाओं पर चुप्पी साध लेता है। लेकिन जब आरोपी किसी विशेष जाति का होता है तो उसे बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी जाती है। एक दलित जनप्रतिनिधि की हत्या के आरोपियों को बचाने के लिए सपा नेता पुलिस अधिकारियों तक से मिलने पहुंच गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘सपा में गैर यादवों की औकात सिर्फ झंडा-झोला ढोने तक’; अखिलेश पर क्यों बरसे राजभर
ये भी पढ़ें:राजभर हत्याओं के पोस्टर पर ओम प्रकाश का पलटवार, बोले- कातिलों का नाम भी लिखें

सोशल मीडिया पर सपा Vs सुभासपा

लखनऊ में 27 मई को समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर लगाए गए एक होर्डिंग को लेकर सियासत तेज हो गई। यह होर्डिंग सपा युवजन सभा के उपाध्यक्ष पंकज राजभर की ओर से लगवाई गई थी, जिसमें भाजपा और सुभासपा पर राजभर समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। होर्डिंग में शीर्षक दिया गया था— “भाजपा सरकार में 2024 से 2026 के बीच हुई राजभर समाज के लोगों की हत्याएं।” इसमें दावा किया गया कि प्रदेश में राजभर समाज लगातार अत्याचार और हिंसा का शिकार हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवा में टूट जा रहे पुल… हमीरपुर में निर्माणाधीन ब्रिज हादसे पर अखिलेश का तंज

इस पोस्टर के जरिए भाजपा और ओपी राजभर को घेरने की कोशिश की गई। इससे पहले राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑटो चलाते हुए अपनी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने खुद को संघर्ष से निकला नेता बताया और अखिलेश यादव की राजनीति पर तंज कसा था

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।