pahila dawa ahir baki jayen bhar me OP Rajbhar Launches Sharp Attack on Akhilesh yadav Over Amethi Dispute ‘सपा में गैर यादवों की औकात सिर्फ झंडा-झोला ढोने तक’; पहला दावा अहीर का, अखिलेश पर क्यों बरसे ओपी राजभर?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

‘सपा में गैर यादवों की औकात सिर्फ झंडा-झोला ढोने तक’; पहला दावा अहीर का, अखिलेश पर क्यों बरसे ओपी राजभर?

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इस मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने न सिर्फ सपा के पीडीए फार्मूले पर सवाल उठाए, बल्कि पार्टी में गैर-यादव पिछड़ों और दलितों के साथ भेदभाव का आरोप भी लगाया।

Thu, 28 May 2026 07:30 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
‘सपा में गैर यादवों की औकात सिर्फ झंडा-झोला ढोने तक’; पहला दावा अहीर का, अखिलेश पर क्यों बरसे ओपी राजभर?

OM Prakash Rajbhar: अमेठी से समाजवादी पार्टी विधायक महाराजी देवी प्रजापति के आवास पर हुए हमले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया घमासान शुरू हो गया है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इस मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने न सिर्फ सपा के पीडीए फार्मूले पर सवाल उठाए, बल्कि पार्टी में गैर-यादव पिछड़ों और दलितों के साथ भेदभाव का आरोप भी लगाया।

ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि अब यह साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी में गैर-यादव पिछड़ों और दलितों की भूमिका सिर्फ 'झंडा-झोला ढोने, दरी बिछाने और वोट देने' तक सीमित है, जबकि सम्मान, सुरक्षा और सत्ता में 'पहिला दावा अहिर' का है। राजभर ने कहा कि प्रजापति समाज से आने वाली सपा की ही महिला विधायक के साथ उनकी ही पार्टी के लोगों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और धमकी दी गई। विधायक का बेटा भी कैमरे पर कुछ लोगों के नाम लेकर आरोप लगा रहा है। लेकिन सपा की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजभर हत्याओं के पोस्टर पर ओम प्रकाश का पलटवार, बोले- कातिलों का नाम भी लिखें

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

कैबिनेट मंत्री ने इस मामले पर अखिलेश यादव की चुप्पी को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इस पूरे विवाद पर 'धृतराष्ट्र' की तरह आंख मूंदे हुए हैं। महाभारत में धृतराष्ट्र पुत्र मोह में अंधे थे, आज अखिलेश यादव मोह’ में दिखाई दे रहे हैं। राजभर यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति करने वाले और सोशल मीडिया पर सक्रिय नेता चाहे जितना दावा करें, लेकिन बहुजन समाज सब समझता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए का नारा केवल चुनावी राजनीति का हिस्सा है, जबकि जमीनी हकीकत अलग है। राजभर ने अखिलेश यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि जब उनकी अपनी पार्टी की महिला विधायक ही सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं, गरीबों और पिछड़े समाज की सुरक्षा को लेकर क्या संदेश जाता है। उन्होंने 2012-2017 की सपा सरकार का जिक्र करते हुए भी निशाना साधा और कहा कि उस दौर को लोग भूले नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार गिर जाएगी, अखिलेश का बड़ा दावा
ये भी पढ़ें:जौनपुर मुठभेड़ पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- PDA वालों के हो रहे फर्जी एनकाउंटर

क्या है अमेठी का विवाद

अमेठी में सपा के भीतर चल रही खींचतान उस समय खुलकर सामने आई जब मंगलवार देर रात विधायक महाराजी देवी प्रजापति के आवास पर सपा के ही कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया। विधायक की ओर से दर्ज कराए गए मामले के मुताबिक, जय सिंह यादव, शेर बहादुर यादव, बलराम यादव समेत कई स्थानीय सपा नेता इस घटना में शामिल थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।