7 policemen found guilty in CM Yogi Adityanath security lapse action to be taken soon सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक, 7 पुलिसकर्मी दोषी; जल्द होगी कार्रवाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक, 7 पुलिसकर्मी दोषी; जल्द होगी कार्रवाई

सीएम की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सात पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। गोरखपुर में चार दिसंबर को सीएम के काफिले के सामने अचानक एक स्कूल बस घुसने के मामले में तत्कालीन एसएसपी जांच के आदेश दिए थे। दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर जल्द ही कार्रवाई होगी।

Tue, 17 Feb 2026 06:00 AMPawan Kumar Sharma शिवम सिंह, गोरखपुर
share
सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक, 7 पुलिसकर्मी दोषी; जल्द होगी कार्रवाई

सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सात पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। गोरखपुर के शाहपुर इलाके में चार दिसंबर को सीएम के काफिले के सामने अचानक एक स्कूल बस घुसने के मामले में तत्कालीन एसएसपी जांच के आदेश दिए थे। दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट तैयार हो गई है और कार्रवाई के लिए जल्द ही एसएसपी को सौंपी जाएगी।

इस मामले में घटना के बाद थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटाकर मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी चार्ट और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई। एसपी की रिपोर्ट में चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक के चार और सिविल के तीन पुलिसकर्मी सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही बरतते पाए गए हैं। सीएम फ्लीट के गुजरने से पहले चौराहे को पूरी तरह से खाली कराया जाना चाहिए था लेकिन निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन नहीं किया गया। इसी दौरान एक निजी स्कूल की बस बैरिकेडिंग के बीच से निकलकर काफिले के सामने आ गई, जिससे कुछ क्षणों के लिए सुरक्षा घेरा प्रभावित हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल में कबाड़ी से वसूली करने के मामले में पूरी SOG सस्पेंड, एसपी ने लिया एक्शन

सात पुलिसकर्मियों को माना जिम्मेदार

हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से स्थिति तुरंत नियंत्रित कर ली गई और काफिला बिना किसी बड़ी बाधा के आगे बढ़ गया। इस मामले में बेलीपार थानेदार, सीओ बांसगांव और एसपी ट्रैफिक की भूमिका को लेकर भी फाइल खोली गई थी। अधिकारियों ने समूची व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा। फिलहाल, प्राथमिक जांच में सात पुलिसकर्मियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी आदित्यनाथ का महिला थानेदार फार्मूला टूटा, 140 थानों में सिर्फ एक पर तैनाती

एसएसपी जल्द लेंगे एक्शन

सूत्रों के अनुसार, एसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है और इसे जल्द ही एसएसपी को कार्रवाई के लिए सौंपा जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता और प्रोटोकॉल के सख्त पालन के निर्देश जारी किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजीपी की सख्ती का असर, पुलिस ने एक हफ्ते में 'ढूंढ' निकाले 2275 गुमशुदा

जुलाई में खजनी इलाके में हुई लापरवाही की जांच जारी

इस घटना के पहले जुलाई में गोरखपुर एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के दौरान सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में चूक सामने आई थी। एसएसपी की जांच में खजनी इलाके में सीएम के कार्यक्रम को लेकर न तो सुरक्षा का मानक तैयार किए गए थे न ही ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित किए गए थे। इस मामले में इंस्पेक्टर खजनी अर्चना सिंह को हटा दिया गया था, जबकि तत्कालीन एसएसपी राजकरन नय्यर ने सीओ खजनी उदय प्रताप सिंह के खिलाफ जांच का निर्देश दिया था। जांच अब भी जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।