हमसफर एक्सप्रेस समेत ये 6 ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
हमसफर एक्सप्रेस समेत ये 6 ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी। काशी रेल खंड पर व्यास नगर के पास ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के कार्य के लिए 26 फरवरी को ब्लाक लिया जाना है। 25 फरवरी को छह ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

काशी रेल खंड पर व्यास नगर के पास ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के कार्य के लिए 26 फरवरी को ब्लाक लिया जाना है। जिसके कारण 25 फरवरी को हमसफर, कोटा-पटना और फरक्का एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। ऐसे में यह ट्रेन लखनऊ नहीं आएंगी। इनके अलावा चार ट्रेनों को 26 फरवरी को बीच में रोक कर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ब्लाक लिए जाने के कारण 25 फरवरी को लखनऊ होकर चलने वाली छह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, जिसके कारण यह ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी। इन ट्रेनों में 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस, 15734 फरक्का एक्सप्रेस, 15743 फरक्का एक्सप्रेस, 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस और 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन लखनऊ न आकर वाया कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-चुनार जं.-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस लखनऊ नहीं आएगी। यह वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. -चुनार जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी। सीनियर डीसीएम ने यात्रियों से अनुरोध है किया है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन या एनटीईएस के माध्यम से प्राप्त कर लें।
इन ट्रेनों को रास्ते में रोक कर चलाया जाएगा-
ब्लाक लिए जाने के कारण 25 फरवरी को ट्रेन नंबर 13010 यशवंतपुर-हावड़ा दून एक्सप्रेस को मार्ग में 180 मिनट और 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल को मार्ग में 180 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। 26 फरवरी को ट्रेन नंबर 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस को 45 मिनट और 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस को 150 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।




साइन इन