Lucknow Purvanchal Expressway Horrific road accident, sleeper bus going to Bihar overturns, 5 killed पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बिहार जा रही स्लीपर बस पलटी, 5 की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बिहार जा रही स्लीपर बस पलटी, 5 की मौत

राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर बिहार जा रही स्लीपर कोच बस पलट गई। इस हादसे में पांच की मौत हो गई है जबकि 45 से ज्यादा घायल हो गए।

Mon, 23 Feb 2026 05:24 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बिहार जा रही स्लीपर बस पलटी, 5 की मौत

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। नशे में धुत स्लीपर कोच बस चालक ने सोमवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज टोल प्लाजा से एक किमी आगे डिवाडर की रेलिंग से भिड़ाकर बस पलटा दी। हादसे में बस में बैठे भाई-बहन समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 45 सवारियां घायल हुईं। चालक अम्बाला से बस में सवारियां लेकर बिहार के अररिया जनपद जा रहा था। शनिवार रात से उसका फोन पर मालिक से बराबर झगड़ा हो था। घायलों को ट्रामा सेंटर, अपेक्स ट्रामा, सिविल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी विशाखजी, पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर व अन्य अफसर अस्पताल पहुंचे घायलों का हाल लिया। यात्री ब्रजेश के मुताबिक चालक अम्बाला से रविवार शाम करीब सात बजे बस में सवारियां बैठाकर बिहार के लिए रवाना हुआ। चालक का फोन पर मालिक से लगातार फोन पर उसका झगड़ा हो रहा था। सोमवार दोपहर करीब पौने चार बजे आगरा एक्सप्रेस-वे उतरकर लखनऊ पहुंचे। कुछ दूर आगे चलकर चालक ने बस एक ढाबे पर रोकी। यहां सवारियों ने खाना खाया। चालक ने शराब पी और खाना खाया। इसके बाद बस लेकर फिर गंतव्य के लिए रवाना हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चले टोल प्लाजा पार किया। करीब एक किमी आगे उसने एक्सप्रेस-वे पर लोहे की पट्टी (डिवाडर) से बस भिड़ा दी। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक कूदकर भाग निकला। घटना से चीखपुकार मच गई। सवारियां एक दूसरे के ऊपर आ गई। राहगीरों की सूचना पर गोसाईगंज इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह, एसीपी ऋषभ यादव, डीसीपी निपुण अग्रवाल, एसडीएम सरोजोनीनगर अंकित शुक्ला व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को निकालना शुरू किया। आनन फानन एंबुलेंस मंगाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया।

इनकी हुई मौत :

प्रांशु (12) पुत्र महेश, निवासी बिहार जनपद अहरिया ग्राम निया घोटारा

अंजली (6) पुत्री महेश

वीरेंद्र (35) पुत्र सिकंदर, निवासी बिहार मजोरगंज कुंवारा मदन

दो अन्य (शिनाख्त नहीं हो सकी)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ से बहराइच, गोंडा समेत नेपाल जाने वालों के लिए गुड न्यूज, बनेगा 6 लेन हाईवे
राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर बिहार जा रही स्लीपर कोच बस पलट गई। इस हादसे में सात की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए।

ये हुए घायल :

मुमताज पत्नी हिलाल (30), अनीता पत्नी प्रेमलाल (50), निशा पत्नी विकास (20), विकास पुत्र राम केवल (22), रूपेश पुत्र राजमंडल (25), अभिलाषा पत्नी नेमि (42), दिव्या पुत्री नीमो (5 माह), प्रभात पुत्र राजेंद्र (24), रोहित (पुत्र0 दिलीप (20), निभा पत्नी लख्मा (30), अजय पुत्र भोला (34), चंदरी पुत्री श्याम (54), रीता पत्नी श्याम, सुलेखा पत्नी महेश (30), फरमान पत्र अजहर (28), पूनम पुत्री महेश (18), गौरव पुत्र जग नरायण (13), संजू पत्नी (विशाल) (28), सिमले पुत्र विशाल (24), रंजय कुमार पुत्र जागेश्वर सिंह निवासी जिला सीतामढ़ी, रमन कुमार पुत्र सुरेश, रेनू देवी पत्नी दमन कुमार, सितारा देवी पत्नी फरमान, ओमकार सिंह पुत्र महेंद्र सिंह(पानीपत से बिहार), रवींद्र कुमार पुत्र कैलाश देव(पानीपत से बिहार), रघुनंदन पुत्र ऋषभ देव। (पानीपत से बिहार), स्पेल ऋषभदेव पुत्र स्व परीदी (पानीपत से बिहार), राजू पुत्र कमर पाल (पानीपत से बिहार), काव्या पुत्री राजा, गुंजा पत्नी राजा निवासी मधुबनी, सिद्धार्थ पुत्र राजकुमार, शिव कुमार, प्रमोद पुत्र रामखेलावन, विरेन्द्र कुमार पुत्र श्री कैलिश देव, जितेंद्र सिंह पुत्र हवानंद सिंह, रेणु देवी पत्नी रमन कुमार, राजेंद्र कुमार पुत्र लाहसन, राजकुमार पुत्र रुदल नि लुधियाना, शिव कुमार पुत्र ब्रजलाल, परशुराम नेपाल, ओमजी पुत्र विशाल, निशा देवी, गुंजा पत्नी राजा व अन्य हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस काम के लिए जमीन लेने पर स्टांप शुल्क में 100 % तक छूट, योगी सरकार का फैसला
ये भी पढ़ें:योगी सरकार छात्रों के लिए नई नीति बनाएगी, विवि-कॉलेजों में खुलेंगे से सेंटर

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि स्लीपर कोच बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से भिड़कर पलटी है। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और अन्य सवारियां घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। चालक फरार है उसकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। सभी बिंदुओं की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बस अंबाला से बिहार जा रही थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।