high speed car falls from bridge 4 died in kabirdham chhattisgarh कबीरधाम में दर्दनाक हादसा! पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार; 4 की मौत, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

कबीरधाम में दर्दनाक हादसा! पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार; 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य घायल हो गए।

Mon, 4 May 2026 12:39 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, कबीरधाम
share
कबीरधाम में दर्दनाक हादसा! पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार; 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पंडरिया इलाके में पांडातराई के करीब गड़ाई गांव स्थित एक छोटे पुल से तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर नीचे गई। इस घटना में अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) की मौत हो गई तथा दो अन्य जुनेद रजा (21) और आरजू खान (19) घायल हो गए हैं।

पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, रायपुर के बिरगांव निवासी युवक एक कार में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने पंडरिया के लिए रवाना हुए थे। रविवार देर रात जब वह गड़ाई गांव स्थित एक छोटे पुल के करीब पहुंचे तब उसकी कार अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 50 फुट नीचे गिर गई। इस घटना में चार युवकों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, छापों में भारी मात्रा में कैश जब्त

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों के लगाए आईईडी में धमाका, 4 जवान शहीद
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, सहेली की शादी से लौट रहीं थी घर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।