5 children Mother absconds with lover, 2-year-old son cries for his mother, husband pleads with police to find her 5 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, मम्मी के लिए रो रहा 2 साल का बेटा, मारा-मारा फिर रहा पति भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

5 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, मम्मी के लिए रो रहा 2 साल का बेटा, मारा-मारा फिर रहा पति भी

उत्तर प्रदेश में 5 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। दो साल का मासूम का अपनी मम्मी के लिए रो रहा है। मासूम अपने पिता से सवाल कर रहा है कि मम्मी कहां गई।

Tue, 31 March 2026 05:40 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
5 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, मम्मी के लिए रो रहा 2 साल का बेटा, मारा-मारा फिर रहा पति भी

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिल में थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई 40 साल की महिला अपने 27 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह पांच बच्चों की मां है। मायके में महिला अपने दो साल के मासूम को छोड़कर चली गई हैं। दो साल का मासूम का अपनी मम्मी के लिए रो रहा है। मासूम अपने पिता से सवाल कर रहा है कि मम्मी कहां गई ? महिला का पति मारा-मारा फिर रहा है। पति ने पुलिस से पत्नी को खोजने के लिए गुहार लगाई। पुलिस भी मामले को लेकर ऐक्शन आ गई। महिला को खोजने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

बताया जाता है कि महिला देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपने ससुराल से मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई थी। उसने पति को बताया था कि वह परिवार से मिलने जा रही है। पति ने उसे बच्चों के साथ जल्द लौटने को कहा था। पति को इस बात का अंदाजा नहीं था कि मायके पहुंचने के बाद उसकी पत्नी कहीं भाग जाएगी। पत्नी के लापता होने के बाद पति ने मोतीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोतीगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CMO ऑफिस के बाबुओं ने 1-2 नहीं बल्कि 14 फर्जी प्रमाणपत्र बनाए, तगड़ा ऐक्शन

पिता से बार-बार सवाल कर रहा मासूम बच्चा

बताया जाता है कि महिला के बड़े बेटे की उम्र 17 साल, बेटी की उम्र 14 साल, तीसरे बेटे की उम्र आठ साल, चौथी बेटी की चार साल और पांचवें नंबर की बेटे की उम्र दो साल है। वह सबसे छोटे बेटे को लेकर मायके आई हुई थी। दो साल का मासूम बच्चा अपने पिता से बार-बार सवाल कर रहा है कि उसकी मम्मी कहां गई। सचाल पूछने के बाद बच्चा जोर-जोर रोने लग रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी का यह शहर चमकेगा, सड़क और नाली समेत 68 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बरामदगी को लेकर के कई पुलिस टीमों को लगाया गया

मोतीगंज थानाध्यक्ष व प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला के बरामदगी को लेकर के कई पुलिस टीमों को लगाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का खुलासा, IMA उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति समेत 6 अरेस्ट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।