4 more special trains will run this summer frequency of 2 trains will also be increased यात्रियों को बड़ी राहत, गर्मियों में चलेंगी 4 और स्पेशल ट्रेनें, इन ट्रेनों के फेरे भी बढ़े, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यात्रियों को बड़ी राहत, गर्मियों में चलेंगी 4 और स्पेशल ट्रेनें, इन ट्रेनों के फेरे भी बढ़े

रेलवे ने गर्मियों में यात्री लोड देखते हुए चार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ग्वालियर-बरौनी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड जंक्शन तक चलने वाली ये ट्रेनें गोविंदपुरी होकर जाएंगी। साथ ही, एक जोड़ी विशेष ट्रेन की संचालन अवधि भी बढ़ाई है।

Sun, 17 May 2026 10:29 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
यात्रियों को बड़ी राहत, गर्मियों में चलेंगी 4 और स्पेशल ट्रेनें, इन ट्रेनों के फेरे भी बढ़े

UP News: ट्रेन से यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे ने गर्मियों में यात्री लोड देखते हुए चार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ग्वालियर-बरौनी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड जंक्शन तक चलने वाली ये ट्रेनें कानपुर के गोविंदपुरी होकर जाएंगी। साथ ही, एक जोड़ी विशेष ट्रेन की संचालन अवधि भी बढ़ाई है।

एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04137-04138 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल में से 04137 ग्वालियर से 19 मई से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार व मंगलवार, 04138 बरौनी से 20 मई से 15 जुलाई तक रविवार और बुधवार को चलेगी। ग्वालियर से यह ट्रेन दोपहर सवा दो बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए रात 07:40 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 07:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर सवा बारह बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मई से 23 जून तक झांसी इंटरसिटी लखनऊ नहीं आएगी, 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले

इसकी रिवर्स बरौनी से दोपहर 01:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05:10 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से सवा पांच बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसी तरह, 01929/01930 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–खुर्दा रोड जंक्शन विशेष ट्रेन में से 01929 झांसी से 22 मई से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार तो 01930 खुर्दा रोड से 24 मई से 28 जून तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से यह ट्रेन सुबह 04:55 बजे रवाना होकर दोपहर 01:10 बजे गोविंदपुरी आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजमेर से मुंबई और दौंड के लिए 3 साप्ताहिक ट्रेनों को मंजूरी, क्या रहेगा इनका रूट

गोरखपुर-हैदराबाद समर स्पेशल ट्रेन 28 जून तक

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चलाई जा रही 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यह गाड़ी हैदराबाद से 05, 12, 19 एवं 26 जून (हर शुक्रवार) को व गोरखपुर से 07, 14, 21 एवं 28 जून (हर रविवार) को चलाई जाएगी। 07075 हैदराबाद से 21:00 बजे चलेगी। 07076 गोरखपुर से 08:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन गोमतीनगर, लखनऊ सिटी और ऐशबाग होकर जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कानपुर-लखनऊ रूट की 17 ट्रेनें कैंसल, 29 डायवर्ट

मुंबई-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़े

गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए मुंबई-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन के भी फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इसे बदायूं वासियों को राहत मिलेगी। अब यह ट्रेन 20 और 21 मई को फिर से पटरी पर दौड़ेगी। 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल का समय बढ़ा दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, गाड़ी संख्या 09075 मुंबई से चलकर 21 मई गुरुवार को सुबह 09:48 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी जहां से यात्री काठगोदाम और नैनीताल की यात्रा कर सकते हैं। वहीं वापसी में, गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम से चलकर उसी दिन यानी 21 मई की रात 09:31 बजे बदायूं स्टेशन आएगी, जिससे यहां के लोग सीधे मथुरा, कोटा और सूरत होते हुए मुंबई जा सकेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।