Jhansi Intercity will not come to Lucknow from May 15 to June 23, platforms of 38 trains changed 15 मई से 23 जून तक झांसी इंटरसिटी लखनऊ नहीं आएगी, 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

15 मई से 23 जून तक झांसी इंटरसिटी लखनऊ नहीं आएगी, 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले

15 मई से 23 जून तक झांसी इंटरसिटी लखनऊ नहीं आएगी। यह कानपुर सेंट्रल पर यात्रा समाप्त करेगी और वहीं से झांसी के लिए चलेगी। इसके अलावा 12 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

Tue, 12 May 2026 11:24 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
15 मई से 23 जून तक झांसी इंटरसिटी लखनऊ नहीं आएगी, 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले

यूपी के लखनऊ में चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स निर्माण के लिए प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर मेगा ब्लॉक लिया जाना है। जिसके चलते 15 मई से 23 जून तक झांसी इंटरसिटी चारबाग स्टेशन पर नहीं आएगी। यह कानपुर सेंट्रल पर यात्रा समाप्त करेगी और वहीं से झांसी के लिए चलेगी। इसके अलावा 12 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। कुल 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलें गए हैं।

रेलवे के अनुसार, लखनऊ-शाहजहांपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी और लखनऊ-बालामऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी को उक्त अवधि में आलमबाग स्टेशन से चलाया जाएगा। यह ट्रेनें आलमबाग स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। चारबाग स्टेशन पर नहीं आएंगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट, ओखा एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर, अयोध्या कैंट-दिल्ली, पुने-गोरखपुर, बरेली-प्रयागराज सहित कई अन्य ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ नंबर 139 और रेल वन ऐप पर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।

अधिकारियों के अनुसार मेगा ब्लाक के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर कॉन्कोर्स निर्माण के नींव खुदाई, नींव बनाने सहित अन्य कई कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों में 35 से 40 दिन का समय लगेगा। जिसके कारण ही मेगा ब्लाक लिया जा रहा है। विदित हो कि चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए निर्माणदायी संस्था समय-समय पर अलग-अलग प्लेटफार्मों पर कार्य करा रही है। पिछली बार प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर मेगा ब्लाक लिया गया था।

लखनऊ होकर बनारस-चंडीगढ़ समर स्पेशल ट्रेन 14 से

वहीं वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 मई से किया जाएगा। यह लखनऊ होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 04227 वाराणसी से 11.05 बजे चलेगी। बां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए 17.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट होते हुए अगले दिन तड़के 04.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वाराणसी से इसका संचालन 12 जुलाई तक किया जाएगा। वापसी में ट्रेन नंबर 04228 चंडीगढ़ से 15 मई से 13 जुलाई तक चलेगी। यह चंडीगढ़ से सुबह 06.00 बजे खुलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए 18.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुक कर रवाना होगी। यह ट्रेन रात 12.55 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में इन पंचायत सचिवों पर गिरेगी गाज, डीपीआरओ ने दी सख्त चेतावनी
ये भी पढ़ें:यूपी के सभी डीएम और कमिश्नर को मुख्य सचिव एसपी गोयल के ये निर्देश, क्या कहा?
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव में मतदान की रियल टाइम मानीटरिंग होगी; वोटिंग का अपडेट मिलेगा

पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 14 से 19 तक निरस्त

मध्य रेलवे के पुणे मंडल के अकोलनेर-अहमदनगर-निंबलक स्टेशनों के मध्य रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के कारण पुणे-गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल ट्रेन को 14 से 19 मई के लिए निरस्त कर दिया है। चार ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार पुणे से 14, 15, 16, 17 एवं 18 मई को चलने वाली ट्रेन नंबर 01415 पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 15, 16, 17, 18 एवं 19 मई को चलने वाली 01416 गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल निरस्त रहेगी। अम्बाला कैंट से 15 मई को चलने वाली 17723 अम्बाला कैंट-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शोलापुर-कुर्डुवाड़ी-लातुर रोड-परभणी-मनमाड़ के रास्ते चलाई जाएगी। पुणे से 16 मई को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पुणे-लोणावला-कर्जत-पनवेल-मनमाड के रास्ते चलाई जाएगी। हडपसर (पुणे) से 16, 17 एवं 18 मई को चलने वाली 22590 हडपसर (पुणे)-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पुणे-लोणावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-नासिक रोड-मनमाड के रास्ते चलाई जाएगी। इसका ठहराव दौंड़ अहिल्यानगर एवं कोपरगांव स्टेशनों पर नहीं रहेगा। इनके स्थान पर अतिरिक्त ठहराव पनवेल, कल्याण, नासिक रोड स्टेशनों पर रहेगा। बनारस से 14, 15 एवं 16 मई, 2026 को चलने वाली 22589 बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनमाड-नासिक रोड-ईगतपुरी-कल्याण-पनवेल-लोणावला-पुणे के रास्ते चलाई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।