यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कानपुर-लखनऊ रूट की 17 ट्रेनें कैंसल, वंदे भारत समेत 29 डायवर्ट
रेल प्रशासन कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग की कई ट्रेनें 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसल और डायवर्ट रहेंगी। जहां कानपुर-लखनऊ मेमू सहित 17 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, अयोध्या वंदे भारत सहित 29 ट्रेनें बदले मार्ग या बीच के स्टेशनों पर टर्मिनेट होकर वापस जाएंगी।
Knapur News: रेल प्रशासन कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगा पुल की डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत का काम करा रहा है। इस कारण 2 अप्रैल से 13 मई तक इस रूट पर मेगा और पॉवर ब्लॉक लिया गया है। कानपुर-लखनऊ मेमू सहित 17 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, अयोध्या वंदे भारत सहित 29 ट्रेनें बदले मार्ग या बीच के स्टेशनों पर टर्मिनेट होकर वापस जाएंगी। रेल प्रशासन ने पहले से टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों से अपील की है कि वह या तो रिफंड लें या फिर अगली डेट में टिकट कराएं। रेलवे अधिकारियों ने रविवार को ट्रैक स्थल का दौरा भी किया। रेलवे ने डायवर्ट और निरस्त ट्रेनों का रविवार को आकलन करने के बाद अपनी मुहर लगा दी है।
यह ब्लॉक 42 दिन तक सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को गंगापुल का निरीक्षण कर मेगा ब्लॉक की तैयारियों और सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की थी। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों को काम को तेजी और सुरक्षित तरीके से कराने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण के बाद रविवार को इस मेगा ब्लॉक के दौरान ट्रेनों के रूट डायवर्जन और निरस्तीकरण पर मुहर लग गई।
ये ट्रेनें कैंसल
इस दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू और कानपुर सेंट्रल-रायबरेली पैसेंजर सहित कुल 17 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इनमें 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी भी शामिल है जो अब निरस्त रहेगी। छह ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। इनमें पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनें कानपुर सेंट्रल तक ही चलेंगी। जबकि बालामऊ -कानपुर सेंट्रल पैसेंजर उन्नाव तक ही चलेगी।
कानपुर और उन्नाव की सीमा पर स्थित गंगा पुल की डाउन रेल लाइन पर पुराने स्लीपर हटाकर स्टील के एच बीम लगाए जाएंगे। पटरियां और लोहे की चादर भी बदली जाएंगी। इंजीनियरिंग विभाग की टीमें आधुनिक मशीनों और उपकरणों की मदद से यह कार्य करेंगी। इस दौरान अप लाइन पर सीमित रूप से ट्रेनों का संचालन जारी रखा जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक निरस्त
12103 पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट 7, 14, 21, 28 अप्रैल; 5, 12 मई (कानपुर पर आंशिक निरस्त)
12104 लखनऊ-पुणे सुपरफास्ट 8, 15, 22, 29 अप्रैल; 6, 13 मई (कानपुर पर आंशिक निरस्त)
22121 LTT-लखनऊ सुपरफास्ट 4, 11, 18, 25 अप्रैल; 2, 9 मई (कानपुर पर आंशिक निरस्त)
22122 लखनऊ-LTT AC सुपरफास्ट 5, 12, 19, 26 अप्रैल; 3, 10 मई (कानपुर पर आंशिक निरस्त)
54335/54336 पैसेंजर 2 अप्रैल–13 मई (उन्नाव पर आंशिक निरस्त)
12107 इस दिन देरी से चलेगी
12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अप्रैल में 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 और मई में 2, 4, 6, 9, 11 मई को 2 घंटे 10 मिनट देरी से चलेगी।
ये ट्रेनें बदले रास्ते से चलेंगी
12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, वंदेभारत एक्सप्रेस गाजियाबाद से मुरादाबाद होकर लखनऊ जाएगी। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई तक कानपुर सेंट्रल, इटावा, फफूंद, अलीगढ़ नहीं आएगी।
ट्रेन आनन्द विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदेभारत अप्रैल में 2, 03, 04, 05, 06, 07, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 30 और मई महीने में 01, 02, 03, 04 , 05, 07, 08, 09, 10, 11, 12,मई को गाजियाबाद -मुरादाबाद-लखनऊ होकर चलेगी।इसके अलावा आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी 2 अप्रैल से 13 मई गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ होकर चलेगी।




साइन इन