होली पर 28 से 350 अतिरिक्त बसें चलेंगी, लखनऊ से इन शहरों के लिए यहां से मिलेंगी बसें
होली पर घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। राजधानी लखनऊ में होली पर 28 फरवरी से 350 अतिरिक्त बसें चलेंगी। जानिए लखनऊ से इन शहरों के लिए यहां से बसें मिलेंगी।

उत्तर प्रदेश में होली पर अपने घर आने-जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। भीड़ के दबाव को कम करने यूपी रोडवेज होली स्पेशल बसें चलाने जा रही है। जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो और उनका सफर आसान हो सके। इसी क्रम होली पर लखनऊ से यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए 350 बसों का अतिरिक्त बेड़ा तैयार हो रहा हैं। यह बसें डिपो से बस निकलने के पहले 11 बिंदुओं की बसों की जांच होने के बाद ही बस अड्डे पहुंचेंगी। यात्रियों को होली के दौरान स्पेशल बसों के रूप में साधारण और एसी जनरथ बसें 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलाई जाएंगी। यात्रियों को अलग-अलग शहर में जाने के लिए लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन पर बस पकड़ना होगा।
इस बार होली का पर्व दो व चार मार्च को मनाया जाएगा। इसी के मद्देनजर बसों का संचालन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि बसों के बेहतर संचालन के लिए 17 बिंदु तैयार किए गए हैं। जहां बस अड्डे पर 24 घंटे भीड़ की स्थिति, बसों की उपलब्धता, बसों की मरम्मत, ड्रावइर-कंडक्टर की साफवेयर से डियूटी, आपात स्थिति में निपटने के लिए चार सदस्यीय टीम के अलावा बस अड्डों पर पूछताछ काउंटर, खानपान, बैठने की सुविधा की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी।
इन शहरों के लिए यहां से मिलेंगी बसें
-दिल्ली के लिए कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डे से बसे संचालित की जाएगी।
-गोरखपुर के लिए आलमबाग और अवध बस स्टेशन से बसें चलेंगी।
-बहराइच के लिए कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से बसें चलाई जाएंगी।
-गोंडा व बलरामपुर के लिए कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से बसें मिलेंगी
-कानपुर के लिए आलमबाग बस स्टैंड से बसें चलाई जाएंगी।
-देहरादून व हरिद्वार के लिए कैसरबाग और आलमबाग बस स्टेशन से संचालित होंगी।
-बनारस और प्रयागराज के लिए आलमबाग बस अड्डा बसें मिलेंगी।
वोल्वो, जनरथ, पिंक बसों में सीटें खाली, ऑनलाइन कराएं बुकिंग
रोडवेज की ऑनलाइन सीट बुकिंग होली पर यात्रियों को राहत दे सकती हैं। इस बार होली पर आलमबाग बस अड्डे से वोल्वो, जनरथ और पिंक बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की बुकिंग एडवांस या तत्काल में परिवहन निगम की वेबसाइट से कराया जा सकता है। यह बसें यात्रियों को आलमबाग बस अड्डे से दिल्ली वाया एक्सप्रेस वे, हरिद्वार, देहरादून, जयपुर, बनारस, प्रयागराज और गोरखपुर के लिए चलाई जाएगी। इन मार्गो पर 50 से ज्यादा एसी बसों को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया है। जोकि आगामी 28 फरवरी से नौ मार्च तक विशेष रूप से संचालित की जाएगी।




साइन इन