Getting house map approved will be more expensive from April 1st in Lucknow UP यूपी के इस जिले में पहली अप्रैल से महंगा होगा मकान का नक्शा पास कराना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में पहली अप्रैल से महंगा होगा मकान का नक्शा पास कराना

यूपी की राजधानी में  भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराना अब महंगा होने जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण विभिन्न मदों में शुल्क बढ़ाने की तैयारी में है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी।

Fri, 20 March 2026 03:56 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले में पहली अप्रैल से महंगा होगा मकान का नक्शा पास कराना

राजधानी लखनऊ में भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराना अब महंगा होने जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण विभिन्न मदों में शुल्क बढ़ाने की तैयारी में है। इस संबंध में प्रस्ताव शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी।

एलडीए के अनुसार, लागत सूचकांक (कॉस्ट इंडेक्स) में वृद्धि के चलते शुल्कों में करीब 3.58 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो नया मकान बनवाने या व्यावसायिक निर्माण के लिए नक्शा पास कराने जा रहे हैं। खासतौर पर विकास शुल्क, निरीक्षण शुल्क और अनुज्ञा शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि यह वृद्धि निर्माण लागत के अनुरूप की जा रही है, ताकि विकास कार्यों के लिए संसाधन जुटाए जा सकें। हालांकि, आम लोगों और बिल्डरों पर इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। पहले से महंगी होती निर्माण लागत के बीच यह बढ़ोतरी घर बनाने के बजट को और प्रभावित कर सकती है।

प्रस्तावित शुल्क दरें (2026-27) रुपए प्रति वर्ग मीटर

मद वर्तमान दर। प्रस्तावित दर

विकास शुल्क 2475 2564.00

निरीक्षण शुल्क (भवन निर्माण अनुमति हेतु) 20.00 20.80

निरीक्षण शुल्क (विकास अनुमति हेतु) 10.00 10.40

अनुज्ञा शुल्क - आवासीय भवन 5.00 5.20

अनुज्ञा शुल्क - समूह आवास 15.00 15.60

अनुज्ञा शुल्क - व्यावसायिक/कार्यालय 30.00 31.10

विकास अनुज्ञा शुल्क (1.0 हेo तक) 10000.00। 10360.00

विकास अनुज्ञा शुल्क (1.0 से 2.5 हेo तक) 20000.00 20720.00

विकास अनुज्ञा शुल्क (2.5 से 5.0 हेo तक) 30000.00 31080.00

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।