Several trains in UP have been cancelled and diverted from April 2 to May 13 see the list UP Rail Alert: 2 अप्रैल से 13 मई तक यूपी की कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Rail Alert: 2 अप्रैल से 13 मई तक यूपी की कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट

कानपुर और लखनऊ के बीच स्लीपर बदले जाने के चलते कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं। आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटर सिटी और नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी का ठहराव 2 अप्रैल से 13 मई तक मार्ग परिवर्तित रहेगा। वहीं, प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर कैंसल रहेगा।

Mon, 23 March 2026 11:12 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
UP Rail Alert: 2 अप्रैल से 13 मई तक यूपी की कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट

कानपुर और लखनऊ के बीच स्लीपर बदले जाने के चलते कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं। इटावा आने वाली आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटर सिटी और नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी का ठहराव 2 अप्रैल से 13 मई तक मार्ग परिवर्तित रहेगा। वहीं नई दिल्ली से मुरादाबाद होते हुए लखनऊ जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन अप्रैल से इटावा होकर आगे जायेगी।

उत्तर रेलवे के लखनऊ खंड में स्लीपर बदले जाने को लेकर काम शुरू होना है। रेल पटरियों को मजबूती देने के लिए इस काम के चलते पावर ब्लॉक रहेगा। स्लीपर बिछाने के लिए पुल संख्या 110 के मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। ट्रेन नंबर 54101-02 प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर 2 अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 14101-02 प्रयागराज संगम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 2 अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी की छुट्टियों को लेकर अभी से मची रिजर्वेशन की होड़, कई ट्रेनों में नो-रूम

इस ट्रेन की घटी दूरी

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 12180 आगरा इंटर सिटी एक्सप्रेस यमुना ब्रिज, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, झीझक, रूरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल , उन्नाव होकर लखनऊ नहीं जाएगी। इस ट्रेन के दो अप्रैल से 13 मई तक 42 फेरे आगरा फोर्ट से मथुरा, कासगंज, शाहजहांपुर होकर लखनऊ तक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान बिगड़ा बैलेंस; मुंह के बल गिरे दारोगा, मौत

इन ट्रेनों का बदला रूट

नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली 12004 लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का भी दो अप्रैल से 13 मई तक बदला हुआ मार्ग गाजियाबाद, मुरादाबाद होकर लखनऊ होगा। वहीं गाड़ी संख्या 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस अप्रैल में 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 और मई में 1, 6, 8, 13 तारीख तक कानपुर सेंट्रल से इटावा होते हुए दिल्ली अंबाला कैंट पहुंचेगी। इटावा से इन स्टेशनों को जाने वाले यात्री भी इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। अभी यह ट्रेन उन्नाव, बालामऊ, हरदोई, शाहजहानपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर होते हुए गंतव्य को पहुंचती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेन के एसी कोच पर लिखे 'Tier' का क्या है मतलब, दूर जाने वाले जरूर जानें

ये ट्रेनें भी कैंसल

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू, रायबरेली-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू, उतरेटिया-कानपुर सेंट्रल मेमू, प्रयागराज संगम-अनवरगंज पैसेंजर, सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, अनवरगंज-प्रयागराज संगम पैसेंजर, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत कई अन्य ट्रेनें रद्द हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।