now kanpur to prayagraj takes just 90 minutes 8 trains equipped with kawach speed will increase with safety अब कानपुर टू प्रयागराज सिर्फ 90 मिनट में, 8 ट्रेनें हुईं कवच से लैस; सुरक्षा के साथ बढ़ेगी रफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अब कानपुर टू प्रयागराज सिर्फ 90 मिनट में, 8 ट्रेनें हुईं कवच से लैस; सुरक्षा के साथ बढ़ेगी रफ्तार

कानपुर से सूबेदारगंज के बीच लगभग 190 किमी. के सेक्शन में ट्रेनों की गति बढ़ाने की कड़ी में ट्रैक के दोनों ओर सेफ्टी वॉल बनाने का काम कोई 96 फीसदी पूरा हो चुका है। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यह सेक्शन जल्द ही मिनी हाईस्पीड का होगा। ट्रेनों की गति 160 की होगी।

Mon, 23 March 2026 09:29 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
अब कानपुर टू प्रयागराज सिर्फ 90 मिनट में, 8 ट्रेनें हुईं कवच से लैस; सुरक्षा के साथ बढ़ेगी रफ्तार

कानपुर से प्रयागराज ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सूबेदारगंज से सेंट्रल स्टेशन तक चलने वाली संगम, प्रयागराज सहित आठ ट्रेनों को कवच से लैस कर दिया गया है। सेफ्टी वॉल का भी काम लगभग 96 फीसदी पूरा हो गया है। इसके बाद इस सेक्शन में ट्रेनों की गति 160 किमी. प्रति घंटा हो जाएगी। इनका टाइम टेबल भी बदलेगा। एनसीआर ने आठ ट्रेनों के कवच से लैस होने के बाद ट्रायल भी कर लिया है। ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए मुख्य संरक्षा आयुक्त से इजाजत मांगी गई है। सीआरएस की हरी झंडी मिलते ही ट्रेनों की गति 130 से बढ़ाकर 160 किमी. प्रति घंटा होगी तो कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज का सफर 90 मिनट में पूरा होगा,जबकि अभी ट्रेनें दो घंटे से साढ़े तीन घंटे में सफर पूरा करती हैं।

96 फीसदी सेफ्टी वॉल का काम पूरा

कानपुर से सूबेदारगंज के बीच लगभग 190 किमी. के सेक्शन में ट्रेनों की गति बढ़ाने की कड़ी में ट्रैक के दोनों ओर सेफ्टी वॉल बनाने का काम कोई 96 फीसदी पूरा हो चुका है। कुछ फ्वाइंटों पर पैच छूटा है, इसे भी एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यह सेक्शन जल्द ही मिनी हाईस्पीड का होगा। ट्रेनों की गति 160 की होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 वर्ग मीटर तक मकान को नक्शा पास कराने से छूट, लेकिन जान लीजिए ये जरूरी बात

इन ट्रेनों में कवच सिस्टम लगा

- 12417- 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस, 14113-14114 संगम लिंक एक्सप्रेस, 14163-14164 संगम एक्सप्रेस ,15003-15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस, 12307-123-8 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, 22437-22438 नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस, 20433-20434 सूबेदारगंज-जम्मू मेल, 12403-12404 प्रयागराज-लालगढ़ जंक्शन एक्सप्रेस।

अब टूंडला से गाजियाबाद के बीच जल्द ट्रायल

कानपुर। रेलवे अफसरों ने बताया कि गाजियाबाद से प्रयागराज के बीच के ट्रैक को लगभग मिनी हाईस्पीड के लायक बनाना है। गाजियाबाद औऱ कानपुर तक केवल टूंडला से सेंट्रल स्टेशन के बीच काम चल रहा है। गाजियाबाद से टूंडला के बीच कवच का काम हो चुका है। अब जल्द ही इस सेक्शन में ट्रायल अप्रैल तक हरहाल में कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में नौकरी चाह रहीं महिलाओं के लिए गुड न्यूज, इतने पदों पर होने जा रही भर्ती

जून तक फिट होगा 609 किमी. का सेक्शन

कानपुर। रेलवे अफसरों ने बताया कि गाजियाबाद से सूबेदारगंज की दूरी लगभग 609 किमी. है। यह सेक्शन जून-2026 तक कवच से पूरा हो जाएगा। ट्रेनों में भी इसे लगाने का काम जोरों पर चल रहा है। सीआरएस की संस्तुति मिलते गति बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार का यूपी से इस धंधे के सफाये का प्लान, हर जिले चलेगा अभियान

क्या बोले अधिकारी

एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर से प्रयागराज के बीच के सेक्शन के कवच से लैस कर लिया गया है। 16 ट्रेनों में कवच भी लग चुका है। मुख्य संरक्षा आयुक्त को पत्र भेज इस सेक्शन में गति 160 किमी. करने की इजाजत ली जाएगी। सीआरएस की इजाजत मिलते ही गति बढ़ जाएगी तो समय कम हो जाएगा। इससे ट्रेनों के समय में बदलाव भी होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।