UP Special trains Via Agra Mau for Gujarat Mumbai Check Train Number and Schedule यूपी से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानें गाड़ी नंबर और क्या रहेगा शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानें गाड़ी नंबर और क्या रहेगा शेड्यूल

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 05017/05018 मऊ-वलसाड-मऊ स्पेशल ट्रेन मऊ से 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को और वलसाड से 5 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

Sun, 29 March 2026 07:35 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, आगरा
share
यूपी से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानें गाड़ी नंबर और क्या रहेगा शेड्यूल

UP Special Trains: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 05017/05018 मऊ-वलसाड-मऊ स्पेशल ट्रेन मऊ से 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को और वलसाड से 5 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

ट्रेन मऊ से शनिवार तड़के 3.45 बजे चलकर शाम 7.15 बजे यूपी के आगरा में ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रविवार को दोपहर 3.10 बजे वलसाड से चलकर सोमवार सुबह 8.40 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। इसमें 10 जनरल, 5 स्लीपर, एक एसी थर्ड और एक एसी सेकेंड कोच लगाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में आज से छाएंगे बादल, कल से दो दिन आंधी-बारिश के आसार

गाड़ी सं. 05033/05034 गोमती नगर-बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन गोमती नगर से 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को और बांद्रा टर्मिनस से 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन सोमवार को गोमती नगर से दोपहर 2 बजे चलकर रात 12.34 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से मंगलवार रात 11 बजे चलकर बुधवार रात 8.32 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में 4 जनरल, 6 स्लीपर, 8 एसी थर्ड और 2 एसी सेकेंड कोच होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की इस यूनिवर्सिटी में अब कॉट्रैक्ट टीचर भी करा सकेंगे पीएचडी, बदले नियम

गाड़ी सं. 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल ट्रेन आजमगढ़ से 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को और बांद्रा टर्मिनस से 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ट्रेन आजमगढ़ से शनिवार रात 11.15 बजे चलकर रविवार दोपहर 12.15 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से सोमवार सुबह 10.45 बजे चलकर मंगलवार सुबह 5.10 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। इसमें 2 जनरल, 8 स्लीपर और 8 एसी थर्ड कोच लगाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुख्तार पर हमले के केस में बृजेश सिंह बरी, 22 साल पहले क्या हुआ था लखनऊ में?

गाड़ी सं. 08743/08744 दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 19 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक रविवार को और हरिद्वार से 20 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ट्रेन दुर्ग से रविवार सुबह 11 बजे चलकर सोमवार सुबह 7.55 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन हरिद्वार से सोमवार शाम 6.55 बजे चलकर मंगलवार तड़के 4.15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में 4 जनरल, 10 स्लीपर और 1 एसी थर्ड कोच लगाए जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।