Novak Djokovic anger erupted after being eliminated from the French Open venting his anger on the cameraman watch video फ्रेंच ओपन से बाहर होने पर फूटा नोवाक जोकोविच का गुस्सा, कैमरामैन पर निकाली भड़ास, देखें VIDEO, Sports Hindi News - Hindustan
More

फ्रेंच ओपन से बाहर होने पर फूटा नोवाक जोकोविच का गुस्सा, कैमरामैन पर निकाली भड़ास, देखें VIDEO

फ्रेंच ओपन से एलिमिनेट होने के बाद 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने कोर्ट के किनारे मौजूद एक कैमरामैन पर जमकर गुस्सा निकाला। दरअसल, वह कैमरामैन जोकोविच की हार के बाद बेहतर फुटेज के लिए टेनिस स्टार के और पास आ रहा था। देखिए वीडियो में क्या कहा।

Sat, 30 May 2026 07:47 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
फ्रेंच ओपन से बाहर होने पर फूटा नोवाक जोकोविच का गुस्सा, कैमरामैन पर निकाली भड़ास, देखें VIDEO

24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के लिए इस साल का फ्रेंच ओपन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। कहां तो उन्होंने जीत के सपने के साथ इस सफर की शुरुआत की थी, कहां उन्हें तीसरे दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद नोवाक जोकोविच काफी निराश थे और इसी निराशा में उन्होंने कैमरामैन को भी गुस्से में कुछ ऐसे शब्द कह दिए जो कैमरामैन को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: ऐसे उछले जैसे खुद लगाया हो शतक, गिल की सेंचुरी पर उनके पिता का सेलिब्रेशन

फ्रेंच ओपन 2026 में उम्मीदों से कहीं पहले ही सफर समाप्त होने के बाद नोवाक जोकोविच निराश और गुस्से में नजर आए। तीसरे दौर में ब्राजील के युवा खिलाड़ी जोआओ फोन्सेका ने उन्हें 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से हराकर बाहर कर दिया। रोमांचक मुकाबले में शुरुआती सेटों में दबदबा बनाने और 2-0 की बढ़त हासिल करने के बावजूद जोकोविच हार गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली को पीछे करने शुभमन गिल ने जड़ दिए 15 चौके, फिर भी नहीं बने नंबर-1

हार के बाद 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने कोर्ट के किनारे मौजूद एक कैमरामैन पर जमकर गुस्सा निकाला। दरअसल वह कैमरामैन जोकोविच की हार के बाद बेहतर फुटेज के लिए वह टेनिस स्टार के और पास आ रहा था। वह टेनिस स्टार की बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के एक्सप्रेशन को फोटो के माध्यम से कैप्चर करना चाहता था, ताकि उनके इमोशन को आगे कहानी में बताया जा सके। बेहतर फुटेज के लिए टेनिस स्टार के पास आने की कोशिश कर रहे कैमरा ऑपरेटर से भिड़ते हुए जोकोविच ने कहा ने गुस्से में जो कहा अब वह वायरल है। पास आते कैमरामैन से जोकोविच ने गुस्से भरे अंदाज में कहा-"क्या आप मेरे चेहरे में और अंदर घुस सकते हैं? भगवान के लिए थोड़ी जगह बनाएं।" उनकी इस प्रतिक्रिया का वीडियो नीचे है।

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार , जोकोविच की गुस्से भरी प्रतिक्रिया से कैमरामैन के लिए और भी मुश्किलें खड़ी हो गईं, जिसके बाद उसे कोर्ट फिलिप चैटियर से हटा दिया गया। रिपोर्ट में कमेंटेटर निक मिलिंस के हवाले से कहा गया है, जिन्होंने टीएनटी स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कहा: "मैं अभी उस बेचारे पुराने कैमरामैन को देख रहा था जिसे नोवाक से खरी-खोटी सुननी पड़ी, क्योंकि कैमरा लेंस उनके (नोवाक के) बहुत करीब था। सहायक रेफरी में से एक, सेड्रिक मौरियर, कोर्ट के किनारे बैठे कैमरामैन को यह समझाने के लिए बाहर आए कि 'आप करीब जा सकते हैं लेकिन आप केवल उतनी ही करीब जा सकते हैं'। उस कैमरामैन को बदल दिया गया है, वहां एक नया कैमरामैन मौजूद है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB में आते ही चमक गई भुवनेश्वर कुमार की किस्मत, 2 सालों में ही कर दिखाया कमाल

जोकोविच के आगे खेलने पर अनिश्चितता

जोकोविच ने कहा कि उन्हें पक्का नहीं पता कि वह अगले साल रोलैंड गैरोस की लाल मिट्टी पर वापसी करेंगे या नहीं। 39 वर्षीय जोकोविच ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिर से रोलैंड गैरोस में खेलेंगे, जवाब दिया, "मुझे नहीं पता।" उन्होंने मैच के बाद कोर्ट पर हुई बातचीत में कहा "मैच के अंत में कुछ ऐसे मौके आए जब मुझे लगा कि मैं मुश्किल से अपने पैरों पर खड़ा हो पा रहा हूं।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।