VIDEO Jumped as if he himself had scored a century whatch Shubman Gill father celebration on his century vs rr in q 2 VIDEO: ऐसे उछले जैसे खुद लगाया हो शतक, शुभमन गिल की सेंचुरी पर उनके पिता का सेलिब्रेशन नहीं देखा तो क्या देखा?, Cricket Hindi News - Hindustan

VIDEO: ऐसे उछले जैसे खुद लगाया हो शतक, शुभमन गिल की सेंचुरी पर उनके पिता का सेलिब्रेशन नहीं देखा तो क्या देखा?

शुभमन गिल के शतक पूरा करने के बाद जितने खुश वे स्वयं नहीं थे उससे कहीं ज्यादा खुश तो उनके पिता दिखाई दिए। एक तरफ जहां गिल ने अपने खास अंदाज में शतक को सेलिब्रेट किया, तो उनके पिता इतने उत्साहित हुए कि उन्होंने गब्बर स्टाइल में ही स्टैंड से ही सेलिब्रेट कर दिया।

Sat, 30 May 2026 07:14 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
VIDEO: ऐसे उछले जैसे खुद लगाया हो शतक, शुभमन गिल की सेंचुरी पर उनके पिता का सेलिब्रेशन नहीं देखा तो क्या देखा?

आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबला मुल्लनपुर न्यू चंडीगढ़ में 29 मई 2026 को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। फाइनल की रेस के लिए खेला गया यह अंतिम मुकाबला आखिरकार गुजरात टाइटंस ने जीता, जिसमें इस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मैच में 53 गेंदों में 104 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की, जिसने 215 रनों के लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली को पीछे करने शुभमन गिल ने जड़ दिए 15 चौके, फिर भी नहीं बने नंबर-1

गिल के पिता का सेलिब्रेशन देखकर खुश हो जाएंगे

शुक्रवार को मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने 14वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने पारी का 14वां ओवर डाल रहे रवींद्र जडेजा की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर जैसे ही शतक पूरा किया, वैसे ही स्टेडियम में एक खास नजारा देखा गया। शुभमन गिल के शतक पूरा करने के बाद जितने खुश वे स्वयं नहीं थे उससे कहीं ज्यादा खुश तो उनके पिता दिखाई दिए। एक तरफ जहां गिल ने अपने खास अंदाज में शतक को सेलिब्रेट किया, तो उनके पिता इतने उत्साहित हुए कि उन्होंने गब्बर स्टाइल में ही स्टैंड से ही सेलिब्रेट कर दिया। गिल के पिता उस समय काफी एक्साइटेड और हाइपर नजर आ रहे थे। उनके सेलिब्रेशन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे शुभमन गिल ने नहीं, बल्कि खुद उन्होंने ही शतक लगा दिया है। वे उस एनर्जी को फील कर रहे थे। उन्हें अपने बेटे की बल्लेबाजी और खेलने के तरीके और मिली उपलब्धियों में किसी तरह का गर्व है यह साफ झलक रहा था।। शुभमन गिल के पिता का यह सेलिब्रेशन अब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB में आते ही चमक गई भुवनेश्वर कुमार की किस्मत, 2 सालों में ही कर दिखाया कमाल

आईपीएल प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने गिल

बता दें कल खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे और गुजरात टाइटंस के सामने 215 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात टाइटंस की टीम ने 18.4 ओवर में तीन विकेट होकर आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में जहां शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली, वहीं उनके साथी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा। शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ के के इतिहास में शतक जोड़ने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उनके नाम कई और रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं। गुजरात टाइटंस का सामना अब 31 मई रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। आईपीएल 2026 का फाइनल मैच किंग और प्रिंस के वर्चस्व की लड़ाई की तरह देखा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के 96 रनों के बावजूद कैसे हार गई RR? ये 5 खिलाड़ी रहे महादोषी
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।