Bhuvneshwar Kumar fortunes shone upon join RCB achieve in just two years what he could not achieve in four years at srh RCB में आते ही चमक गई भुवनेश्वर कुमार की किस्मत, जो 4 सालों में SRH में रहते हुए नहीं कर सके वो 2 सालों में कर दिखाया, Ipl Hindi News - Hindustan

RCB में आते ही चमक गई भुवनेश्वर कुमार की किस्मत, जो 4 सालों में SRH में रहते हुए नहीं कर सके वो 2 सालों में कर दिखाया

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2021 से लेकर 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद में रहते हुए चार सीजन मिलाकर कुल 45 विकेट लिए थे, लेकिन आरसीबी में आते ही दो सीजन में ही उन्होंने अब तक कुल 43 विकेट ले लिए हैं। अभी फाइनल खेलना बाकी है।

Sat, 30 May 2026 05:06 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
RCB में आते ही चमक गई भुवनेश्वर कुमार की किस्मत, जो 4 सालों में SRH में रहते हुए नहीं कर सके वो 2 सालों में कर दिखाया

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीनियर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शानदार फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 26 विकेट ले लिए हैं और पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने साल 2025 में आरसीबी जॉइन की थी और यहां आते ही जैसे उनकी किस्मत पूरी तरह से चमक गई है। हम ऐसा आंकड़ों के आधार पर कह रहे हैं, क्योंकि पिछले 4 सालों में भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद में रहते हुए जितनी सफलताएं मिली थीं, लगभग उतनी ही सफलताएं अब आरसीबी में रहते हुए उन्होंने सिर्फ दो सालों में हासिल कर ली हैं। अब तो पर्पल कैप जीतने की भी कगार पर खड़े हुए हैं। पिछले चार सालों में एसआरएच में रहते हुए वे पर्पल कैप जीतने का सपना नहीं देख सके, लेकिन आरसीबी में आते ही ऐसा कर दिखाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के 96 रनों के बावजूद कैसे हार गई RR? ये 5 खिलाड़ी रहे महादोषी

सनराइजर्स के चार सीजन, आरसीबी के दो सीजन के बराबर

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2021 से लेकर 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद में रहते हुए चार सीजन मिलाकर कुल 45 विकेट लिए थे, लेकिन आरसीबी में आते ही दो सीजन में ही उन्होंने अब तक कुल 43 विकेट ले लिए हैं। अभी फाइनल मुकाबला खेला जाना बाकी है। ऐसे में भुवी से यह भी उम्मीद लगाई जाएगी की फाइनल मुकाबले में दो या तीन विकेट लेकर न सिर्फ पर्पल कैप में अपना कब्जा जमाएं, बल्कि पिछले 4 साल में किए गए कारनामे को 2 साल में अचीव कर डालने का कमाल भी कर दिखाएं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्वालीफायर-2 मे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो कौन-कौन?

RCB में आने के बाद प्राइम भुवी की वापसी

आरसीबी में आने के बाद ऐसा लगता है कि प्राइम मूवी का कम बैक हो गया है। जब हम प्राइम भुवी कहते हैं तब हमें आईपीएल के 2016 और 2017 के सीजन की याद आती है। जब उन्होंने बैक टू बैक पर्पल कैप सनराइजर्स हैदराबाद में रहते हुए जीती थी और अपनी टीम को यानी सनराइजर्स हैदराबाद को साल 2016 के फाइनल में भी विजेता बनाया था। भुवनेश्वर कुमार ने तब 2016 और 2017 में कुल मिलाकर दोनों सीजन में 49 विकेट लिए थे और बैक टू बैक पर्पल कैप अपने नाम की थी। कुमार ने साल 2016 में 23 विकेट हासिल किए थे, वहीं 2017 में उन्हें 26 विकेट मिले थे। वैसा ही प्राइम भुवी जैसा 2016-17 में सनराइजर्स हैदराबाद में यंग अवस्था में दिखाई देता था अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में आने के बाद उनके आंकड़े इसी तरह की गवाही देते हैं। एक तरफ जहां उन्होंने आईपीएल 2025 में 17 विकेट लेकर आरसीबी को चैंपियन बनाया था, वहीं आईपीएल 2026 में भी अब तक कुल 26 विकेट ले चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी मुश्किल वक्त में RR के सबसे बड़े योद्धा बने, शतक से चूके लेकिन..

SRH के साथ बुरे बीते थे पिछले 4 सीजन, RCB में चमकी किस्तम

इस तरह 2025 और 2026 मिलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में रहते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 43 विकेट हासिल कर लिए हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद में रहते हुए पिछले चार सीजन के उनके आंकड़े खराब रहे थे। भुवनेश्वर कुमार ने साल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 6, 2022 में 12, 2023 में 16 और 2024 में 11 विकेट लिए थे यानी कुल मिलाकर 45 विकेट विकेट लिए थे, जो उन्होंने अब आरसीबी में रहते हुए दो सीजन में ही लगभग अचीव कर लिया है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि आरसीबी में आने से भुवनेश्वर कुमार की किस्मत ही पूरी तरह से चमक गई है। अब देखना होगा फाइनल मुकाबले में 31 मई 2026 रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।