1/7आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके जड़ दिए। इसके साथ ही विराट कोहली को उन्होंने इस सीजन सर्वाधिक चौके जड़ने के मामले में पीछे कर दिया।

आइए फाइनल मुकाबल से पहले आपको बताते हैं कि आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक चौके लगाने वाले टॉप-5 बैटर कौन-कौन हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 16 पारियां खेली हैं, जिसमें 73 चौके जड़े हैं और कुल 710 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान अब शुभमन गिल पहुंच गए हैं। कल के मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने विराट कोहली को पीछे कर दिया है। गिल ने इस सीजन अब तक कुल 15 पारियां खेली हैं, जिसमें 72 चौके जड़ दिए हैं। गिल ने इस सीजन 722 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 15 मैचों की 15 पारियों में कुल 64 चौके लगाए हैं और 600 रन भी बनाए हैं।

आईपीएल के जारी सीजन में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी हैं, जो विराट कोहली से सिर्फ 1 ही चौका पीछे हैं। उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 63 चौके लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 776 रन भी बनाए हैं।

लिस्ट में पांचवें और आखिरी स्थान पर ईशान किशन का नाम है, जिन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में कुल 60 चौके लगाए हैं। इस सीजन उन्होंने कुल 602 रन बनाए।
