राजस्थान में बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं; किन संभागों में मौसम रहेगा खराब?
Rajasthan Mausam: राजस्थान में मौसम बदलने वाला है। 17 और 18 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
2 दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को राजस्थान के जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 17 फरवरी को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, नागौर, सीकर और झुंझनू जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
चलेंगी 30 से 40 की स्पीड वाली हवाएं
मौसम विभाग ने 18 फरवरी को राजस्थान के बीकानेर, नागौर, सीकर, जयपुर और अलवर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इन दोनों ही दिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 17 फरवरी को बारिश वाले इलाकों में हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।
इन जिलों में बारिश की चेतावनी
17 से 19 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश वाला मौसम देखा जा सकता है।




साइन इन