दिल्ली में बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से करवट लेगा मौसम; तापमान पर क्या अपडेट?
दिल्ली और एनसीआर में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। शुरुआत में आसमान साफ रहेगा, लेकिन बाद में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। साथ ही एनसीआर में भी मौसम का उलटफेर देखा जाएगा। मौसम विभाग ने 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का अनुमान जताया है। इसके प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ मैदानी इलाकों में बारिश देखी जाएगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश देखी जाएगी।
दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलेगा
मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते दिल्ली एनसीआर में दिन के वक्त 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना जताई है। 16 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। इस दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। लेकिन इसके बाद मौसम बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली एनसीआर में दोपहर से शाम तक आसमान में हल्के बादल नजर आने लगेंगे।
18 फरवरी को बारिश का अनुमान
दिल्ली एनसीआर में 17 फरवरी से तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली में 17, 18 और 19 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इसी दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कुछ इलाकों दोपहर या शाम के वक्त बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जाएगी। इसके बाद 19 फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा।
कैसा रहेगा तापमान?
दिल्ली में 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री जबकि 21 फरवरी को 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। अधिकतम तापमान की बात करें तो दिल्ली में 16 और 17 फरवरी को इसके 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 18 से 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। कुल मिलाकर तापमान में किसी बड़े उलटफेर का अनुमान नहीं है।
पश्चिमी विक्षोभ यहां भी कराएगा बारिश
एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 17 से 19 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जबकि 17 और 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 17 और 18 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में कुछ जगहों पर तेज हवा और बिजली कड़कने के साथ कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।





साइन इन