mp cm mohan yadav helicopter moving backwards in khandwa viral video कुछ गड़बड़ है… उड़ान भरते ही टेढ़ा हुआ सीएम मोहन यादव का हेलीकॉप्टर; डर गए लोग- VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कुछ गड़बड़ है… उड़ान भरते ही टेढ़ा हुआ सीएम मोहन यादव का हेलीकॉप्टर; डर गए लोग- VIDEO

एमपी के खंडवा में उड़ान भरते समय मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकॉप्टर आगे जाने के बजाय अचानक पीछे की ओर आने लगा जिससे वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Mon, 16 Feb 2026 10:21 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, खंडवा
share
कुछ गड़बड़ है… उड़ान भरते ही टेढ़ा हुआ सीएम मोहन यादव का हेलीकॉप्टर; डर गए लोग- VIDEO

मध्य प्रदेश के खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान कुल पल के लिए तब लोगों की सांसें थम गईं जब टेक ऑफ के तुरंत बाद यह आगे बढ़ने की बजाए पीछे हटने लगा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग सीएम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे। यह घटना हाल ही में तब हुई जब CM मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना में लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

उड़ान भरते टेढ़ा हुआ हेलीकॉप्टर, लोग बोले- कुछ गड़बड़ है

खंडवा के पंधाना में उड़ान भरने के दौरान अचानक मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकॉप्टर आगे जाने के बजाय पीछे और नीचे की ओर झुकने लगा। यह सीन देखकर वहां मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी घबरा गए लेकिन पायलट ने सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को संभाल लिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग कहते नजर आ रहे हैं, देखो यार कैसे तिरछा आ रहा है। तिरछे ही तिरछे जा रहा है वो… तिरछे ही जा रहा है गड़बड़ है, कुछ गड़बड़ है… गड़बड़.. लेकिन पायलट ने हेलीकॉप्टर को संभालते हुए सुरक्षित रूप से हवा में संतुलित कर जब आगे अपने सफर के लिए निकल गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

लाडली बहना स्कीम की 33वीं किस्त जारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना में लाडली बहना स्कीम की 33वीं किस्त जारी की। उन्होंने कहा कि महा शिवरात्रि से पहले बहनों को आर्थिक मदद के तौर पर 1,500 रुपये का तोहफा मिल रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं की भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

1,836 करोड़ ट्रांसफर किए

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक क्लिक से 1.25 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के अकाउंट में कुल 1,836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस स्कीम के तहत अब तक 52,304 करोड़ बांटे जा चुके हैं। राज्य सरकार हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ी है। घोषित किसान कल्याण वर्ष के दौरान उनकी प्राथमिकता महिलाओं को सेल्फ-हेल्प ग्रुप से जोड़ना और उनके काम का सही रिटर्न पक्का करना है। मैं हाथ जोड़कर ऐसी माताओं-बहनों को प्रणाम करता हूं जो सभी देवी-देवताओं के बराबर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से करवट लेगा मौसम; तापमान पर अपडेट
ये भी पढ़ें:हिंडन को निर्मल करने की तैयारी, नमामि गंगे के तहत नालों के 'जहर' पर लगेगी लगाम
ये भी पढ़ें:दिल्ली के आरके पुरम में बड़ी डकैती: शटर काटकर 3 करोड़ के जेवर ले उड़े चोर

इनपुट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।