msme businessmen opportunity to buy plots in ghaziabad registration begins कारोबारियों के लिए गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, रजिस्ट्रेशन शुरू, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कारोबारियों के लिए गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, रजिस्ट्रेशन शुरू

गाजियाबाद जिले के मंडोला विहार में  एमएसएमई कारोबारियों के लिए प्लाट खरीदने का शानदार मौका है। भूखंडों के लिए पंजीकरण 13 फरवरी से 13 मार्च तक खुला है। दिल्ली के पास स्थित इन प्लॉटों का उद्देश्य रोजगार बढ़ाना है। 

Sun, 15 Feb 2026 05:33 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
कारोबारियों के लिए गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, रजिस्ट्रेशन शुरू

गाजियाबाद जिले के मंडोला विहार में एमएसएमई कारोबारियों के लिए प्लाट खरीदने का शानदार मौका है। इन प्लाट के लिए के लिए पंजीकरण 13 फरवरी से 13 मार्च तक खुला है। इसमें 300 और 450 वर्गमीटर के कुल 122 प्लाट उपलब्ध हैं। दिल्ली और प्रमुख एक्सप्रेसवे के करीब होने के कारण यहां प्रदूषण रहित उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा देने की योजना है। आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा।

13 मार्च तक 122 प्लाट के लिए रजिस्ट्रेशन

मंडोला विहार में एमएसएमई भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू हो गए। 13 फरवरी से 13 मार्च तक 122 भूखंडों के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। आवास एवं विकास परिषद की मंडोला विहार योजना सालों से आबाद होने के इंतजार में है।

डेढ़ साल पहले बनी थी योजना

परिषद के तमाम प्रयासों के बाद भी लोग यहां निवेश करने या अपना आशियाना बनाने में रुचि नहीं दिखा रहे। इसीलिए एमएसएमई भूखंडों की योजना करीब डेढ़ साल पहले बनी थी। यहां रोजगार के अवसर देने और प्रदूषण रहित उद्योगों के लिए योजना तैयार हुई, लेकिन विभागीय अड़चनों के कारण पंजीकरण शुरू नहीं हो पा रहे थे। शुक्रवार से परिषद ने पंजीकरण शुरू कर दिए हैं।

मंडोला विहार के सेक्टर 21 में योजना प्रस्तावित

संपत्ति प्रबंधक पीएस रावत ने बताया कि योजना में 300 वर्गमीटर के 68 और 450 वर्गमीटर के 54 भूखंड होंगे। इनकी कीमत करीब 1.39 करोड़ से 2.39 करोड़ रुपये तक निर्धारित की गई है। मंडोला विहार के सेक्टर 21 में यह योजना प्रस्तावित है, जहां से दिल्ली सिर्फ चार किलोमीटर दूर है।

13 मार्च तक रजिस्ट्रेशन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे भी सिर्फ 8 किलोमीटर और नजदीकी मेट्रो स्टेशन नौ किलोमीटर की दूरी पर है। मंडोला विहार की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी है। ऐसे में उम्मीद है कि बड़ी संख्या में पंजीकरण होंगे। 13 मार्च तक पंजीकरण किए जाएंगे, जिसके बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

15 फीसदी छूट की सीमा बढ़ाई

बीते साल दिसंबर में शुरू की गई 15 फीसदी छूट की सीमा को और बढ़ा दिया गया है। मंडोला विहार समेत सिद्धार्थ विहार और वसुंधरा में चार हजार से अधिक फ्लैट खाली हैं। पंजीकरण के 60 दिन में पूर्ण भुगतान करने पर 15 फीसदी और 90 दिन में भुगतान करने पर 10 फीसदी छूट दी जा रही है। फ्लैटों का आवंटन भी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हो रहा है। 31 जनवरी तक चलने वाली योजना अब 31 मार्च खुली रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से करवट लेगा मौसम; तापमान पर अपडेट
ये भी पढ़ें:उड़ान भरते ही लड़खड़ाने लगा सीएम मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, थम गई लोगों की सांस
ये भी पढ़ें:हिंडन को निर्मल करने की तैयारी, नमामि गंगे के तहत नालों के 'जहर' पर लगेगी लगाम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।