A woman was arrested for cheating people at Jaipur airport in the name of providing jobs. जयपुर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, ऐसे करती थी कांड, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

जयपुर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, ऐसे करती थी कांड

ताजा मामला जयपुर से सामने आया है, जहां एक महिला ने राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने का खेल खेला और 30 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया। मामला खुला तो जांच तेज हुई। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sun, 10 May 2026 11:14 PMRatan Gupta जयपुर, भाषा
share
जयपुर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, ऐसे करती थी कांड

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक से बढ़कर एक मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला जयपुर से सामने आया है, जहां एक महिला ने राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने का खेल खेला और 30 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया। मामला खुला तो जांच तेज हुई। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें वह कैसे अपने ठगी के जाल में लोगों को फंसाती थी।

पहले कर चुकी है एयरपोर्ट पर काम

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजिता शर्मा ने रविवार को घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया, आरोपी किरण सैनी (27) झुंझुनू जिले के पिलानी की रहने वाली है। वह वर्तमान में जगतपुरा में रह रही थी। उसे शनिवार को हवाई अड्डा थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी महिला पहले जयपुर हवाई अड्डा पर एक निजी विमानन सेवा कंपनी में काम कर चुकी थी। इसी बैकग्राउंड का इस्तेमाल कर वह नौकरी तलाश रहे लोगों को रोजगार दिलाने का झांसा देती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्वालियर में नगर निगम की टंकी में मरा सांप मिला, लड़के बोले- मजाक-मजाक में…

ऐसे करती थी कांड

पुलिस के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) मशीनों की मदद से ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी के पहचान पत्रों में बदलाव कर नकली रंगीन पहचान पत्र (आईडी) तैयार करती थी।पुलिस ने उसके कब्जे से चार लोगों के फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा करीब 30 लोगों के आवेदन पत्र बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने के नाम पर 30 से अधिक लोगों से करीब नौ से 10 लाख रुपये की ठगी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आप मंत्री संजीव अरोड़ा की हिरासत पर केजरीवाल ने की तारीफ, बोले- उन्हें सलाम!

शिकायतें मिलीं तो पुलिस ने लिया एक्शन

पुलिस ने बताया कि जयपुर हवाई अड्डे पर फर्जी नौकरी के प्रस्ताव और नकली प्रवेश पास बनाए जाने संबंधी शिकायत आठ मई को मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई थी। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब-जब दिल्ली की गद्दी पर औरंगजेब बैठा, उसे पंजाब की तरक्की से… मनीष सिसोदिया
ये भी पढ़ें:क्या सच में नेहरू ने नोबेल पुरस्कार के लिए कबाव घाटी म्यांमार को दान कर दी थी?
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।