Whenever Aurangzeb sat on the throne of Delhi, he had problems with the progress of Punjab; Manish Sisodia ED छापे, धमाके और मिशन पंजाब… मनीष सिसोदिया के ‘औरंगजेब’ वाले बयान से मचा बवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ED छापे, धमाके और मिशन पंजाब… मनीष सिसोदिया के ‘औरंगजेब’ वाले बयान से मचा बवाल

भाजपा द्वारा बंगाल चुनाव जीतने के बाद 'पंजाब एक्शन', राज्य में जगह-जगह हो रहे ब्लास्ट, आप नेताओं के ठिकानों पर छापे, संजीव अरोड़ा की हिरासत... इस तरह के सवालों पर आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने ये बात कही।

Sun, 10 May 2026 08:28 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ED छापे, धमाके और मिशन पंजाब… मनीष सिसोदिया के ‘औरंगजेब’ वाले बयान से मचा बवाल

भाजपा द्वारा बंगाल चुनाव जीतने के बाद 'पंजाब एक्शन', राज्य में जगह-जगह हो रहे ब्लास्ट, आप नेताओं के ठिकानों पर छापे, संजीव अरोड़ा की हिरासत... इस तरह के सवालों पर आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने रिएक्शन देते हुए कहा- "दिल्ली में बैठे औरंगजेबों की हमेशा से प्रॉब्लम रही है कि पंजाब तरक्की क्यों कर रहा है। जब-जब दिल्ली में औरंगजेब बैठा है, उसको पंजाब की तरक्की से प्रॉब्लम हुई है।"

सिसोदिया बोले- पंजाब, रंगला पंजाब बन रहा है

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स हेंडल से शेयर किए गए वीडियो में मनीष सिसोदिया नाम लिए बगैर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पर हमलावर होते दिखाई दिए। मनीष सिसोदिया ने पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज की सराहना करते हुए कहा- पंजाब, रंगला पंजाब बन रहा है। पंजाब के स्कूल, हॉस्पिटल, महिलाओं-किसानों के लिए जो किया, बिजली-सड़क जैसे मुद्दों पर भगवंत मान सरकार शानदार काम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उन्होंने भाजपा में जाने के बजाय…, संजीव अरोड़ा की हिरासत पर क्या बोले केजरीवाल?

जब-जब दिल्ली की गद्दी पर औरंगजेब बैठा…

अब दिल्ली में बैठे औरंगजेब की प्रॉब्लम ही यही है, जैसे कि हमेशा से औरंगजेबों की रही है कि पंजाब तरक्की क्यों कर रहा है। जब-जब जब-जब दिल्ली में औरंगजेब बैठा है, उसको पंजाब की तरक्की से प्रॉब्लम हुई है। जब-जब औरंगजेब बैठा है, उसको लगता है कि पंजाब में लोकतांत्रिक सरकार ऐसे कैसे काम कर सकती है। औरंगजेब को पंजाब की हर चीज से समस्या है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या सच में नेहरू ने नोबेल पुरस्कार के लिए कबाव घाटी म्यांमार को दान कर दी थी?

पंजाब में बम धमाके और मिशन पंजाब क्या

बीते दिनों पंजाब के जालंधर स्थित बीएसएफ मुख्यालय के बाहर हुए धमाका हुआ था। इसी दौरान अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप की बाउंड्री वॉल के पास भी धमाका हुआ था। वहीं 'मिशन पंजाब' की बात करें तो पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद इसकी चर्चा तेज हुई थी। दरअसल भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी संबोधन करने वाले थे, लेकिन इससे पहले मंच पर नारा लगा- बंगाल जीता है, अब पंजाब की बारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्ची चीखी तो भाग गया हैवान, सफाई में कहा- मदद कर रहा था; पोल खुलने पर हुई जेल
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में चोर-पुलिस के बीच ठाएं-ठाएं… मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार

आप नेताओं के घर छापामारी और संजीव अरोड़ की हिरासत

आप नेताओं के घर छापामारी की बात करें, तो इसकी शुरूआत आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हो गए राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकाने से मानी जा रही है। दरअसल भाजपा में शामिल होने से पहले आप सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल के कई ठिकानों पर छापामारी हुई थी। वहीं अब नई कार्रवाई पंजाब के उद्दोग मंत्री और आप नेता संजीव अरोड़ा के साथ हुई है। उन्हें कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की GST धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में 7 दिन के लिए ED की हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।