Bhagwant Singh Mann requested appointment with President recall Rajya Sabha members 7 सांसदों के AAP छोड़ने से सियासी तूफान, भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय, Punjab Hindi News - Hindustan
More

7 सांसदों के AAP छोड़ने से सियासी तूफान, भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन नेताओं को गद्दार करार दिया और बीजेपी पर AAP को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेअदबी (धार्मिक अपमान) के खिलाफ सख्त कानून बनने के बाद से बीजेपी असहज हो गई है।

Sat, 25 April 2026 02:47 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मोनी देवी
share
7 सांसदों के AAP छोड़ने से सियासी तूफान, भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। पंजाब सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री मान राज्य के विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को रिकॉल करने के मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे। इस दौरान वे दलबदल से जुड़े संवैधानिक और राजनीतिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा करना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल से लेकर रवीश कुमार तक फंसे! कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट में कितनी होती है सजा

सीएम मान ने आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर तीखा हमला करते हुए व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। उन्होंने 7 राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने पर तंज कसते हुए कहा कि अलग-अलग ये नेता ज्यादा महत्व नहीं रखते। उन्होंने एक्स पर पंजाबी में लिखा, 'अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया - ये सात चीजें मिलकर किसी खाने का स्वाद बढ़ा देती हैं, लेकिन अकेले इनमें से कोई भी पूरी डिश नहीं बन सकती।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल अपना घर खोल देंगे; शीशमहल 2 वाले दावों पर भड़के संजय सिंह

किन 7 नेताओं ने छोड़ा AAP का साथ

यह बयान उस घटना के एक दिन बाद आया जब राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है। इनके साथ अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी के नाम भी शामिल बताए गए हैं। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से भटक गई है, इसलिए उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। उन्होंने यह भी कहा कि सातों सांसद एक गुट के रूप में बीजेपी में शामिल हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमित शाह के पंजाब दौरे पर ही हो गया था फैसला, राघव के BJP में जाने की पूरी कहानी

इस घटनाक्रम के बाद भगवंत मान ने इन नेताओं को गद्दार करार दिया और बीजेपी पर AAP को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेअदबी (धार्मिक अपमान) के खिलाफ सख्त कानून बनने के बाद से बीजेपी असहज हो गई है। मान ने यह भी कहा कि इन सातों में से कोई भी बड़ा जनाधार वाला नेता नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया, 'एक सरपंच के पास भी वोट बैंक होता है, क्या इनके पास कोई वोट बैंक है?' उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में बार-बार चुनावी हार झेलने वाली बीजेपी अब दबाव, प्रलोभन और दल-बदल के जरिए AAP सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।