केजरीवाल अपना घर खोल देंगे; शीशमहल 2 वाले दावों पर भड़के संजय सिंह, रेखा गुप्ता-प्रवेश वर्मा को दे दिया चैलेंज
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के शीशहमल 2 वाले दावे पर पलटवार किया है। उन्होंने दिल्ली सराकर में मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा की तरफ से जारी की गई तस्वीर को फर्जी बताते हुए चुनौती भी दे दी है।

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के शीशहमल 2 वाले दावे पर पलटवार किया है। उन्होंने दिल्ली सराकर में मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा की तरफ से जारी की गई तस्वीर को फर्जी बताते हुए चुनौती भी दे दी है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और प्रवेश वर्मा को अपने घर लोगों को दिखाने की चुनौती दी है।
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, परवेश वर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल के घर की जो तस्वीर जारी की गई है, वो पूरी तरह फर्जी है। परवेश वर्मा और उनके द्वारा जारी तस्वीरों को दिखाने वाले TV चैनल मानहानि का केस झेलने को तैयार रहें। उन्होंने आगे कहा, मैं चुनौती देता हूं, रेखा गुप्ता जी, दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय और प्रवेश सिंह वर्मा अपना-अपना घर जनता के लिए खोल दें। अरविंद केजरीवाल जी अपना घर खोल देंगे। जनता को पता चल जाएगा किसका घर कितना आलीशान है?
सात सांसदों को सदन से अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी AAP
इसके अलावा संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर उन सात सांसदों को सदन से अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी, जिन्होंने एक दिन पहले पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। संजय सिंह ने कहा, दल-बदल विरोधी कानून साफ तौर से कहता है कि राज्यसभा और लोकसभा में किसी भी प्रकार का विभाजन या गुटबंदी नहीं हो सकती। इसे कोई कानूनी मान्यता नहीं मिलती, भले ही दो-तिहाई बहुमत हो।
उन्होंने कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची और दल-बदल विरोधी कानून दोनों ही राज्यसभा या लोकसभा में किसी भी प्रकार के विभाजन, अलग गुट या धड़े को मान्यता नहीं देते, चाहे दो-तिहाई बहुमत ही क्यों न हो।
संजय सिंह ने सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने के फैसले को पूरी तरह असंवैधानिक और गैरकानूनी करार देते हुए कहा, मैं उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति को इन सातों सांसदों को अयोग्य घोषित करने के लिए पत्र लिख रहा हूं। आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने पांच अन्य सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की शुक्रवार को घोषणा की थी। एक प्रेस वार्ता में चड्ढा ने कहा था कि 'आप' के दस में से सात राज्यसभा सदस्य भाजपा में विलय के लिए तैयार हैं।




साइन इन